{"_id":"6143a0018ebc3ec9087fcbd3","slug":"brother-in-law-arrested-for-shooing-away-brother-in-law-rohtak-news-rtk6242070132","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा को भगाने के आरोप में साला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजा को भगाने के आरोप में साला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांपला के समचाना गांव में हुई बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने सोनीपत जिले के गांव नांगल कला निवासी विकास को गिरफ्तार किया है। विकास दादी की हत्या के आरोपी राज सिंह का साला है। वीरवार को सांपला पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
सांपला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि 10 सितंबर को सूचना मिली थी कि समचाना गांव में चमेली देवी (79) की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। चमेली देवी के बेटे ने शिकायत दी थी कि 600 गज के प्लॉट को लेकर घर में विवाद चल रहा था। दिल्ली से उसके भाई का लड़का राजसिंह भी आया हुआ था। बातचीत के दौरान राजसिंह अपनी दादी के पास पहुंचा और सिर में गोली मार दी। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस को जांच में पता चला कि राजसिंह वारदात के बाद अपने साले नांगल कला निवासी विकास के पास गया था। आरोप है कि विकास ने उसे भगाने में सहयोग किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन राजसिंह अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।