फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Brother and sister attacked over one bigha of land

एक बीघा जमीन को लेकर भाई-बहन पर हमला

Sat, 02 Jul 2022 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister attacked over one bigha of land
रोहतक। मकड़ौली कलां के खेतों में एक बीघा जमीन को लेकर आधा दर्जन लोगों ने भाई-बहन पर हमला कर दिया। बहन ने सदर थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अस्थल बोहर निवासी सुनीता ने दी शिकायत में बताया कि उसके भाई देवेंद्र निवासी रामगोपाल कॉलोनी ने 2012 में मकड़ौली निवासी राजू से एक बीघा जमीन खरीदी थी। पिछले 10 साल से उन्होंने जमीन में सफेदा लगा रखा है। पिछले दिनों राजू का स्वर्गवास हो जाने के बाद राजू का भाई हंसराज व उसके बेटे जमीन को हड़पना चाहते हैं। जब वह अपने भाई देवेंद्र के साथ जमीन देखने गई थी, तभी एक महिला आकर उनके साथ अभद्र भाषा में बात करने लगी। उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, इसके बाद आरोपी महिला व अन्य लोग वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद ट्रैक्टर व ऑटो में सवार होकर आधा दर्जन से ज्यादा लोग आए और भाई-बहन पर लाठी, जेली व डंडों से हमला कर दिया। किसी तरह वे बचकर निकले। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवाकर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed