फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Broke the windows of the vehicles of lawyers, doctors and businessmen, blew away cash and important papers

वकील, डॉक्टर और कारोबारी के वाहनों के शीशे तोड़े, नकदी और जरूरी कागजात उड़ाए

Thu, 12 Aug 2021 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Broke the windows of the vehicles of lawyers, doctors and businessmen, blew away cash and important papers
स्वतंत्रता दिवस से पहले अवांछनीय तत्वों ने भरत कॉलोनी, सनसिटी, सेक्टर 2 व 3 में घर के बाहर खड़े पांच वाहनों के शीशे तोड़कर चोर हजारों रुपये की नकदी व जरूरी कागजात निकाल कर ले गए। दो वारदात आठ तो दो 10 अगस्त की रात को अंजाम दी गई। इसमें दो वकील, एक महिला डॉक्टर व एक दिल्ली के कारोबारी की गाड़ी को निशाना बनाया गया। इस संबंध में अर्बन एस्टेट व सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

55 हजार की नकदी व पासबुक ले गए
पुलिस के मुताबिक सेक्टर 4 निवासी प्रदीप ने दी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली में कारोबार करते हैं। 7 अगस्त की रात उन्होंने करीब 9 बजे अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। रात करीब 2 बजकर 50 मिनट पर कुछ टूटने की आवाज सुनाई दी। पड़ोसी जसबीर ने बताया कि एक युवक ने रॉड मारकर कार का शीशा तोड़ा है। अंदर से 55 हजार की नकदी, पासपोर्ट, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड व अलग-अलग बैंक की पासबुक निकाल कर ले गया। प्रदीप ने बताया कि उसने थाने में शिकायत दी, लेकिन 11 अगस्त को जाकर केस दर्ज किया है। वारदात सीसीटीवी में भी कैद है।
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
पुलिस के मुताबिक सेक्टर 3 निवासी डॉक्टर रवनीत कौर ने दी शिकायत में बताया कि वह फिरोजपुर (पंजाब) से हैं। फिलहाल पीजीआई रोहतक में कार्यरत हैं। 7 अगस्त की रात को उन्होंने अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह देखा तो कार का शीशा टूटा पड़ा था। इस दौरान चोर गाड़ी के अंदर से उनका एक बैग निकाल कर ले गए। बैग में मेडिकल उपकरण, 5 हजार की नकदी, 2 एटीएम कार्ड, पैन कार्ड व आधार कार्ड थे। वारदात के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वकील ने दर्ज कराया केस
पुलिस के मुताबिक महिला वकील कविता ने दी शिकायत में बताया कि उसकी गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी। रात को करीब 3 बजे दो युवक बाइक पर आए और कार की खिड़की का शीशा तोड़कर गाड़ी के कागजात व 4 हजार रुपये की नकदी निकाल कर ले गए।

भरत कॉलोनी में कैमरा, पर्स और नकदी चोरी
सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक भरत कॉलोनी निवासी सतबीर ने दी शिकायत में बताया है कि 10 अगस्त की रात को उसकी गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी। रात को कोई गाड़ी का शीशा तोड़कर कैमरा, पर्स व नकदी निकाल कर ले गए। साथ ही पड़ोसी अर्जुन की गाड़ी का भी शीशा तोड़कर चोरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed