{"_id":"666b822fda7470c77604d297","slug":"bring-proof-income-in-ppp-will-reduce-in-15-days-remaining-errors-will-be-resolved-in-three-days-rohtak-news-c-17-roh1019-442701-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सबूत लेकर आएं 15 दिन में कम होगी पीपीपी में आय, बाकी त्रुटि का तीन दिन में समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सबूत लेकर आएं 15 दिन में कम होगी पीपीपी में आय, बाकी त्रुटि का तीन दिन में समाधान
Fri, 14 Jun 2024 05:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। आम लोगों की परेशानी का सबब बने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) की त्रुटियां दूर करने के लिए शासन व प्रशासन ने कमर कसी है। सबूत लेकर आएं, 15 दिन में आय कम होगी। बाकी त्रुटियों का तीन दिन में समाधान किया जाएगा। इसके लिए जिले में शुक्रवार 14 जून से 22 जून तक 151 जगह लगातार नौ दिन तक सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए वीरवार शाम को गांवों में मुनादी करवाई गई, जबकि शहरों में वार्ड वाइज उन लोगों को कॉल की जा रही है, जिनकी शिकायत बाकी हैं। एडीसी कार्यालय की तरफ से पूरे अभियान की मॉनीटरिंग होगी। वीरवार को एडीसी वैशाली सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रीड) के रिकाॅर्ड के मुताबिक, जिले में 2 लाख 45 हजार परिवार पहचान पत्र बने हुए हैं। सरकार ने पीपीपी को सरकारी योजनाओं से जोड़ रखा है, जिससे ज्यादा दिक्कत आम लोगों को आय से संबंधित आ रही है। अगर किसी परिवार की आय पीपीपी में 1 लाख 80 हजार से ज्यादा है तो वह सरकार की कई सुविधाओं से वंचित रह जाता है। ऐसे में आम लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं कि वे गरीब होने के बावजूद उनकी आय मनमर्जी से परिवार पहचान पत्र में ज्यादा दिखाई गई है। ऐसे में शासन व प्रशासन ने लोगों की आय के अलावा नाम, जन्म व दूसरी त्रुटियों को दूर करने के लिए जिले विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके लिए लगातार नौ दिन तक विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। इसमें 302 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। एडीसी कार्यालय के माध्यम से क्रीड की टीम पूरे अभियान की मॉनीटरिंग करेगी। इसके लिए एडीसी वैशाली सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली। गांवों में सरपंचों को कैंप में पेयजल व दूसरी बुनियादी सुविधाएं देने के लिए कहा गया। साथ ही गांवों में कैंप लगाने के लिए मुनादी कराने की हिदायत दी।
ये दस्तावेज लेकर आएं, जल्द दूर होंगी त्रुटियां
परिवार पहचान पत्र में आय को लेकर सबसे ज्यादा शिकायतें आती हैं, साथ ही नाम, जन्मतिथि से लेकर परिवार पहचान पत्र के अंदर सदस्य जोड़ने या हटाने के अलावा अलग परिवार पहचान पत्र बनाने को लेकर नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रीड) के अधिकारी सुमित दांगी ने अमर उजाला से विशेष बातचीत की, साथ ही सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन
सवाल : जिले में कितने परिवार पहचान पत्र हैं, कौन सी सबसे ज्यादा शिकायत आ रही?
जवाब : 2 लाख 45 हजार पीपीपी आईडी हैं, जिसमें 80 प्रतिशत शिकायत आय कम कराने व पेंशन के लिए जन्मतिथि को लेकर रहती हैं।
सवाल : आय कम कराने के लिए क्या दस्तावेज लेकर आएं ?
जवाब : परिवार उस हर सदस्य की एक साल की बैंक स्टेटमेंट लेकर आएं, जिसकी उम्र 18 से 60 साल के बीच है। 18 साल से कम उम्र के सदस्य की स्कूल फीस रसीद व 60 साल से ऊपर के सदस्य की पेंशन संबंधी दस्तावेज लेकर आएं। दस्तावेज की जांच कर टीम सात दिन में परिवार के पास जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर 15 दिन के अंदर आय को लेकर त्रुटि दूर कर दी जाएगी।
सवाल : बुढ़ापा पेंशन के लिए परिवार पहचान पत्र में आय 60 साल होनी अनिवार्य है, इसकी त्रुटि दूर कराने के लिए कौन से दस्तावेज लेकर आएं ?
जवाब : आयु के लिए जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र या 2017 से पहले जारी मतदाता पहचान पत्र जरूरी हैं। चारों में से एक आईडी कैंप में जरूर लेकर आएं।
सवाल : नया परिवार पहचान पत्र कैसे बनेगा ?
जवाब : कई बार परिवार के सदस्य अलग हो जाते हैं। ऐसे में अलग पहचान पत्र बनवाने के लिए अलग छत के नीचे रहना अनिवार्य है। अगर किराये पर हैं तो किरायानामा लेकर आएं। टीम मौके पर जाकर जांच करेगी। इसके बाद निर्णय होता है।
सवाल : पीपीपी में संशोधन कैसे करवाएं?
जवाब : अगर नया नाम जुड़वाना है या कटवाना है तो जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र लेकर आएं। अगर ऐसे व्यक्ति का नाम जुड़ गया, जो परिवार से संबंधित नहीं है तो लिखित में आवेदन दें।
-- --
यूं जाएगी डीसी और एडीसी तक रिपोर्ट
प्रशासन ने परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां दूर करने के लिए 151 टीमेंं बनाई हैं, जिसमें 302 शिक्षक हैं। अगर छोटा गांव है तो उसमें एक या दो कर्मचारी शामिल किए गए हैं। बड़ा गांव है तो चार से पांच सदस्य टीम में हैं। हर टीम एप के माध्यम से क्रीड से जुड़ी है। रोज टीम बीईओ व डीईओ को रिपोर्ट देंगी। वहां से डीसी और एडीसी तक रिपोर्ट आएगी, साथ ही क्रीड की टीम लगातार अभियान से जुड़ी रहेगी।