फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Brijbhushan's interference will increase with the coronation of Ramesh Bohar

Rohtak News: रमेश बोहर की ताजपोशी से बढ़ेगा बृजभूषण का दखल

Mon, 15 Jan 2024 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 15 Jan 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Brijbhushan's interference will increase with the coronation of Ramesh Bohar
बोहर गांव में हरियाणा कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश बोहर के पहुंचने पर स्वागत करते परिवा
रोहतक। कुश्ती को लेकर चल रही सियासी जंग ने हरियाणा कुश्ती संघ को रमेश बोहर के रूप में नया चेहरा दिया है। बहादुरगढ़ में रविवार को हुई बैठक में संघ के नए अध्यक्ष के चयन ने राजनीति का हिस्सा बने बृजभूषण का दखल बढ़ाने का भी काम किया है। संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के नजदीकी को संघ का प्रांतीय अध्यक्ष चुना जाना प्रदेशों में कुश्ती संघ में अपनी मजबूती का बड़ा कदम है। इधर, हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष रोहताश नांदल ने खुद को अध्यक्ष बताते हुए। इस चुनाव का गलत ठहराते हुए सिरे से नकारा है।
विज्ञापन

भारतीय कुश्ती संघ के बाद हरियाणा कुश्ती संघ पर भी विवादों के बादल छाते नजर आ रहे हैं। रमेश बोहर का खुद को संघ अध्यक्ष घोषित करना व रोहताश नांदल का चुनाव गलत होने व खुद के अध्यक्ष होने का दावा यही बयां कर रहा है। इस विवाद को लेकर 17 जनवरी को कोई नई दिशा तय होने की उम्मीद है। इस दिन सोनीपत के मुरथल में बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन

इधर, राजनीतिक गलियारों में रमेश बोहर की ताजपोशी को संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। एक ओर जहां विपक्ष राजनीतिक तिकड़म में लड़ा रहा है, वहीं बृजभूषण ने प्रदेशों में कुश्ती संघ में अपनी मजबूती के रूप में बड़ा कदम बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि रमेश बोहर की संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष से नजदीकियां हैं। इसका अंदाजा पूर्व अध्यक्ष का पिछले दिनों उनके घर पर पहुंचना है। यही नहीं, गोगामेड़ी जाते समय भी उनका स्वागत किया गया था। घर व गांव में खुशी की लहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश बोहर के कुश्ती संघ अध्यक्ष चुने जाने की सूचना से उनके घर-परिवार ही नहीं, पूरे गांव में खुशी की लहर है। रविवार शाम रमेश घर पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया। परिवार की महिलाओं ने उनकी आरती उतारी। इससे पूर्व पिता आनंद से आशीर्वाद लिया। शाम से ही उनके घर पर बधाई देने वालों की भीड़ बनी हुई है।

बेटा कुश्ती को दें नई पहचान : आनंद
बोहर निवासी आनंद ने कहा कि बेटा हरियाणा कुश्ती संघ का अध्यक्ष बना है। यह बड़ी जिम्मेदारी है। इसे पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएं। यह खुशी देने वाला पल है। हम सभी को उसकी इस उपलब्धि पर गर्व है। वह कुश्ती की बेहतरी के लिए काम करें, ताकि खिलाड़ियों का नाम हो, प्रदेश की पहचान बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed