फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bride shooting incident... Sahil gets bail from High Court after three and a half years

Rohtak News: दुल्हन गोलीकांड...साढ़े तीन साल बाद साहिल को हाईकोर्ट से मिली जमानत

Mon, 21 Jul 2025 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 21 Jul 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Bride shooting incident... Sahil gets bail from High Court after three and a half years
रोहतक। साढ़े तीन साल पहले भाली आनंदपुर के पास शादी के बाद ससुराल जा रही दुल्हन को गोली मारने के आरोपी साहिल को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। उसके साथी अजय उर्फ आलू को स्थानीय सेशन कोर्ट से राहत मिली है। एक दिन पहले कोर्ट ने आरोपी साहिल के बराबर की भूमिका मानते हुए अजय को जमानत दे दी।
विज्ञापन

भाली आनंदपुर निवासी मोहन ने दिसंबर 2021 में बहु अकबरपुर थाने में शिकायत दी थी कि उसकी शादी सांपला के बेरी रोड निवासी तनिष्का के साथ हुई थी। शादी के बाद रात करीब साढ़े 11 बजे नवविवाहित पत्नी अपने भाई सुनील व बहनोई उज्ज्वल के साथ कार से गांव जा रही थी तो गांव भाली आनंदपुर में शिव मंदिर के पास पहुंचे तो एक कार ने ओवरटेक करके रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन

कार से दो युवक उतरे और ड्राइवर से कार की चॉबी छीन ली। इसके बाद एक युवक ने उनकी पत्नी को गोली मार दी। आरोपी उसके भाई की चेन तोड़कर फरार हो गए। घायल पत्नी तनिष्का को पीजीआई में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सांपला निवासी साहिल, उसके दोस्त अजय उर्फ आलू सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें दो नाबालिग भी हिरासत में लिए गए थे। तभी से साहिल व अजय जेल में बंद थे। साहिल ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की थी जिसे मंजूर कर लिया गया। इसके बाद अजय उर्फ आलू ने एएसजे संदीप दुग्गल की अदालत में अर्जी दायर की।

साहिल और अजय की भूमिका बराबर, मंजूर की जाए जमानत
बचाव पक्ष के वकील ने अदालत से कहा कि साहिल व अजय की केस में भूमिका पुलिस जांच टीम ने बराबर बताई है। साहिल की 9 जुलाई को हाईकोर्ट से जमानत हो चुकी है। अजय को केवल आरोपी साहिल के बयान के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। वह केस में सीधा आरोपी नहीं है। न ही उसका एफआईआर में नाम था। उसके गलत फंसाया गया है। जवाब में सरकारी वकील ने कहा कि आरोपी से हथियार बरामद हुआ है। साथ ही गोली चलाते समय आरोपी मौके पर मौजूद था। जमानत मिलने पर आरोपी फरार हो सकता है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस के बाद आरोपी को जमानत दे दी।


दुल्हन को मारी थीं पांच गोलियां, मौत को दिया मात
पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि गाड़ी रुकने के बाद हमलावर पिस्तौल लेकर कार के नजदीक आए और एक युवक ने दुल्हन को गोली मार दी। दूल्हा बाल-बाल बचा। दुल्हन के भाई ने हमलावर को टोका तो उसे पिस्तौल दिखाकर चुप करवा दिया। इसके बाद सभी को नीचे उतारकर तनिष्का पर लगातार तीन फायर किए। इसी बीच एक युवक की पिस्तौल बंद हो गई। तभी दूसरा युवक आगे आया और दुल्हन को दो गोलियां और मार दीं। समय पर उपचार मिलने व मजबूत इच्छा शक्ति के चलते तनिष्का मौत को मात देने में कामयाब रही थी। फिलहाल केस अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed