फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BRG runners dominate in Noida, Delhi and Gurugram

Rohtak News: नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम में छाए बीआरजी के धावक

Tue, 16 Apr 2024 06:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 16 Apr 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
BRG runners dominate in Noida, Delhi and Gurugram
नोएडा हॉफ मैराथन में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक।
बहादुरगढ़। रविवार को दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में आयोजित दौड़ प्रतियोगिताओं में बीआरजी के धावक छाए रहे। तीनों स्थानों पर 5, 10 और 21 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें धावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नोएडा सिटी हॉफ मैराथन दौड़ में 45 धावक शामिल हुए। 5 किलोमीटर दौड़ में टॉप थ्री ओपन में हिमांशू फौजी ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

बीआरजी के सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि रविवार को नोएडा सिटी हाफ मैराथन में बहादुरगढ़ के 45+ से अधिक आयु वर्ग में हिस्सा लिया। नीरज छिल्लर और अरुण विजयरण ने एंबेसडर की भूमिका निभाई। 5 किलोमीटर की दौड़ में टोप थ्री ओपन में हिमांशू फौजी ने पहला, लवेश ने दूसरा व विपिन ने तीसरा स्थान पाया। तीनों धावक बीआरजी से रहे। इसके अलावा नीरज छिल्लर ने अपने आयु वर्ग में दूसरा स्थान और रविता विजयरन ने तीसरा स्थान पाया। रविता विजयरण ने अपने आयु वर्ग के 5 किलोमीटर में तीसरा स्थान प्राप्त किया। मनीषा गहलौत, मोनिका, सन्नी राणा, सुमित राणा, शिवांश, रिंकी, सौरभ शौकीन, समर, वृंदा ने सफलतापूर्ण दौड़ पूरी की। गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में भारत रन आयोजित हुई। इसमें धर्मवीर सैनी ने 45+ आयु वर्ग 5 किलोमीटर में पहला, राजेश कुमार 45+ से अधिक आयु वर्ग के 5 किलोमीटर में दूसरा और चंदन ने 5 किलोमीटर ओपन कैटेगरी में चौथा स्थान और 35 से अधिक आयु वर्ग में पहले स्थान पर रहे। गुलाब सिंह ने 35 से अधिक आयु वर्ग में 10 किलोमीटर में तृतीय स्थान, रणबीर सांगवान ने 10 किलोमीटर 50 से अधिक आयु वर्ग में पहला स्थान और ब्रह्म प्रकाश मान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। धावक अमर, लछमन, गिरीश, विपिन, नरेंद्र ने सफलतापूर्वक दौड़ पूरी की। क्नाॅट प्लेस दिल्ली में आयोजित बैसाखी रण में बहादुरगढ़ के धावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। 5 किलोमीटर दौड़ में हिस्सा लेकर सुनील सिकरी, राजकुमार मोर, दीपक विजयरन, शमशेर, ममता, कृमन्या, करन ने सफलतापूर्वक दौड़ पूरी की। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed