{"_id":"68d6e31b1779b46bac014608","slug":"breast-cancer-can-be-cured-if-detected-early-dr-sanjeev-prasad-rohtak-news-c-17-roh1020-734605-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर पता चलने से ठीक किया जा सकता है ब्रेस्ट कैंसर : डाॅ. संजीव प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर पता चलने से ठीक किया जा सकता है ब्रेस्ट कैंसर : डाॅ. संजीव प्रसाद
विज्ञापन
29 पीजीआई में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता कैंप के दौरान उपस्थित निदेशक डॉ एसके सिंघल व अन्य। स्रोत:
रोहतक। पीजीआई ओपीडी के सर्जरी एवं कैंसर सर्जरी विभाग ने सामूहिक रूप से ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग कैंप लगाया। इसमें महिलाओं की जांच की गई। पोस्टरों व व्याख्यानों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया। कैंसर सर्जरी विभागाध्यक्ष डाॅ. संजीव प्रसाद ने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर के प्रति महिलाओं में डर ज्यादा है जबकि सही समय पर पता चलने से इसे बिल्कुल ठीक किया है।
निदेशक डाॅ. एसके सिंघल ने कहा कि अक्सर महिलाएं अपने कामों में उलझी रहती हैं। इस कारण वें खुद पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में पता चलने पर ब्रेस्ट कैंसर को बिल्कुल ठीक किया जा सकता है। आमजन अपने साथ दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
मुख्य अतिथि एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन ने बताया कि स्तन कैंसर की जांच के लिए फरवरी में बस ली गई ताकि महिलाओं की समय पर जांच हो सके। रक्तदान, नेत्र जांच के लिए भी एक बस चलाई जा रही है ताकि आमजन को घर के पास इलाज मिल सके।
विज्ञापन
डीन एकेडमिक अफेयर्स और सर्जरी विभाग अध्यक्ष डाॅ. एमजी वशिष्ठ ने बताया कि 40 वर्ष के बाद महिलाओं को स्क्रीनिंग अवश्य करवानी चाहिए।
इस अवसर पर डीन डाॅ. अशोक चौहान, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. कुंदन मित्तल, प्राचार्य डाॅ. संजय तिवारी, डाॅ. सतीश दलाल व अन्य उपस्थित रहे। संवाद