{"_id":"6864354638d1d7c8f204e169","slug":"breaking-the-lock-of-the-house-cash-and-jewelry-worth-15-lakhs-stolen-rohtak-news-c-17-roh1020-682490-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: घर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख की नकदी व गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: घर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख की नकदी व गहने चोरी
Wed, 02 Jul 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। कलानौर थाना क्षेत्र के मसूदपुर गांव में रविवार रात को ताला तोड़कर चोर करीब डेढ़ लाख की नकदी और सात लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए। वहीं, आईएमटी क्षेत्र में चोरों ने डॉक्टर के घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
हरेंद्र ने बताया कि उनकी पत्नी प्रीति मायके गई थी। चोर घर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख की नकदी और करीब 7 लाख रुपये के जेवर चुराकर ले गए। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच करके चोरों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है।
चोरी के बाद कमरे की कुंडी लगा गए चोर
अस्थल बोहर निवासी डॉ. राठी ने बताया कि 25 जून की रात परिवार घर में साे रहा था। पहले चोरों ने घर की खिड़की तोड़ने का प्रयास किया। जब खिड़की नहीं टूटी तो उपकरणों से दरवाजा तोड़ा। घर से 13 हजार की नकदी समेत 50 हजार का सामान चुरा ले गए। जाते समय चोर कमरे की कुंडी लगा गए और तकिया भी गेट के बार रखकर गए थे। घटना की जानकारी 26 जून की सुबह 5 बजे हुई थी। दो आरोपी घर के पहरेदारी करते रहे और चार आरोपियों ने आधे घंटे तक घर को खंगाला।
विज्ञापन
डॉक्टर का कहना है कि चोरों ने उनके मोहल्ले में पहले भी चार मकानों में वारदात को अंजाम दिया है। उधर, आईएमटी थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज करके सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से चाेरों को चिह्नित करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
टावर से तीन बैटरी चोरी
रोहतक। आईएमटी थाना क्षेत्र के बलियाणा गांव स्थित टावर से तीन बैटरी चोरी हो गई। कंपनी के टेक्नीशियन पाकस्मा निवासी मोनू ने दर्ज एफआईआर में बताया कि 13 जून की रात को बैटरी चोरी हुई थी। 29 जून को उनको चेक करने गए तो वारदात का पता चला। ब्यूरो
-- -- -- -- -- -- -
नकदी-जेवर के साथ डीवीआर भी ले गए चोर
रोहतक। थाना कलानौर के लाहली गांव में चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने के जेवरात और 5 हजार की नकदी चुरा ली। घटना के बाद थाने में केस दर्ज करा दिया है। पुलिस के अनुसार, महिला बेटी के पास चली गई और बेटा अजय ड्यूटी पर चले गए। चोर घर से नकदी-जेवर के साथ सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गए। ब्यूरो