फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   breaker spoiled the balance of bike and life

Rohtak News: ब्रेकर ने बिगाड़ा बाइक और जीवन का संतुलन

Tue, 27 Aug 2024 03:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
breaker spoiled the balance of bike and life
झज्जर। झाड़ली एनटीपीसी के पास ब्रेकर पर बाइक का संतुलन बिगड़कर गिरने से चालक की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह पहुंचाया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान बहुझोलरी निवासी 48 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में हुई है। मृतक के बेटे विशेष ने बताया कि उसके पिता अनिल झाड़ली की एक प्राइवेट कंपनी में सीमेंट की गाड़ी चलाते थे। वह रविवार को कंपनी में काम पर गया था, लेकिन गाड़ी के कागज पूरे नहीं होने के कारण वह वापस अल सुबह साढे़ चार बजे कंपनी से वापस क्वार्टर पर जा रहे थे। झाड़ली एनटीपीसी के पास ब्रेकर पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे उसके पिता सड़क पर जा गिरे। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह परिवार वालों को पुलिस से सूचना मिली कि उसके पिता की बाइक से गिरकर मौत हो चुकी है। सूचना पाकर परिजन पहुंचे और शव की पहचान की। मृतक अपने पीछे एक लड़का व दो लड़कियां छोड़ गया है। दोनों लड़कियां शादीशुदा हैं। मृतक परिवार में अकेला कमाने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। झाड़ली चौकी से आए एएसआई सुखबीर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि झाड़ली एनटीपीसी के पास बाइक सवार की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और परिवार वालों को इसके बारे में सूचना दी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed