{"_id":"be124d79d29ce7b2b3d64c7513aad562","slug":"brala-of-damage-control-had-to-be-crowned-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डैमेज कंट्रोल करने के लिए हुई बराला की दोबारा ताजपोशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डैमेज कंट्रोल करने के लिए हुई बराला की दोबारा ताजपोशी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 03 Jan 2016 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाष बराला को दोबारा प्रदेशाध्यक्ष बनाकर पार्टी हाईकमान ने जाटों का डैमेज कंट्रोल रोकने का प्रयास किया है। सीएम गैर जाट होने के कारण पार्टी के लिए जरूरी हो गया था कि प्रदेशाध्यक्ष के पद पर जाट नेता को बैठाया जाए। पंचायत चुनावों को देखते हुए भी बराला को दोबारा कमान सौंपने की बात कही जा रही है।
भाजपा ने 2014 में पहली बार बहुमत आने पर मनोहर लाल खट्टर को सीएम बनाया। पूर्ण बहुमत के साथ पहली बार पार्टी प्रदेश में सत्ता में आई और पहली ही बार में गैर जाट सीएम दिया गया।
हालांकि मंत्रिमंडल में जातिगत समीकरण बैठाने की कोशिश की गई। जाटों का डैमेज कंट्रोल रोकने के लिए ही जाट बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले टोहाना के विधायक सुभाष बराला को कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया। उस समय भले ही चुनाव नहीं कराए गए हो और सुभाष बराला को कार्यवाहक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई हो।
विज्ञापन
लेकिन एक साल पहले ही यह तय हो गया था कि सुभाष बराला को चुनाव कराकर दोबारा से प्रदेशाध्यक्ष बनाया जाएगा। उस एक साल पहले तैयार हुई रणनीति को शनिवार को स्थायी रूप भी दिया गया। अब पंचायत चुनाव हैं।
भले ही भाजपा ने पार्टी सिंबल पर प्रत्याशी न उतारे हों, लेकिन जिला परिषद सदस्यों को बाहर से सहारा देकर जिला परिषद अध्यक्षों की कुर्सी कब्जाने की पूरी योजना तैयार हो चुकी है। जिला परिषद सदस्यों को जिताकर अध्यक्षों की कुर्सी को जाट नेता के बिना कब्जाना नामुमकिन है। वहीं निकाय चुनाव पर भी इसका असर पड़ सकता है।