फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Brala again became Haryana state president

सुभाष बराला के सिर फिर सजा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का ताज

Sun, 03 Jan 2016 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 03 Jan 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
Brala again became Haryana state president
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का ताज एक बार फिर से सुभाष बराला के सिर पर सजा है। प्रदेशाध्यक्ष चुनने के लिए शनिवार को रोहतक में हुए चुनाव में सीएम समेत कई कैबिनेट व राज्यमंत्री, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष पहुंचे।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष के लिए अकेले बराला का ही नामांकन आया और सर्वसम्मति से उन्हें प्रदेशाध्यक्ष चुन लिया गया। बराला ने हुडा कांप्लेक्स स्थित प्रदेश कार्यालय में पहुंचकर पार्टी के 12वें प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर कार्यभार भी ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन

 
हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेशाध्यक्ष रहे रामबिलास शर्मा को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। नवंबर 2014 में टोहाना से विधायक सुभाष बराला को कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया। तय हो गया था कि सुभाष बराला को ही स्थायी प्रदेशाध्यक्ष बनाया जाएगा, लेकिन संवैधानिक तौर पर चुनाव कराना जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शनिवार को रोहतक के इनविटेशन गार्डन में चुनाव हुआ। दोपहर बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर यहां पहुंचे और चुनाव पर्यवेक्षक हिमाचल के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने प्रक्रिया शुरू की।


प्रदेशाध्यक्ष के लिए अकेेले बराला ने ही नामांकन किया था। आधे घंटे का समय बढ़ाने के बावजूद कोई दूसरा नामांकन नहीं आया और शर्मा ने बराला के सर्वसम्मति से प्रदेशाध्यक्ष बनने की घोषणा कर दी। एक साल 37 दिन तक प्रदेशाध्यक्ष रहने के बाद अब तीन साल के लिए उनको जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बराला ने कहा कि उन्हें यह चुनौती पूर्ण जिम्मेदारी मिली है। संगठन के हर छोटे से छोटे कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाए और साथ लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed