फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Brainstorming on improving sex ratio

Rohtak News: लिंगानुपात में सुधार पर मंथन

Wed, 10 Jan 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 10 Jan 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Brainstorming on improving sex ratio
रोहतक। जिले में लिंगानुपात में सुधार के दृष्टिगत प्रसव पूर्व लिंग जांच एवं कन्या भ्रूण हत्या में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। महिला एवं बाल विकास विभाग का क्षेत्रीय अमला प्रसव पूर्व लिंग जांच व कन्या भ्रूण हत्या में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाए। सही सूचना देने वाले को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी व सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी। मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा के दौरान उपायुक्त अजय कुमार ने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लिंगानुपात को सुधारने के लिए धरातल पर निरंतर लोगों के साथ स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संवाद किया जाए। नवविवाहित दंपतियों तथा एक लड़की के माता-पिता की पहचान कर उनके साथ संवाद स्थापित किया जाए। उन्हें लड़का-लड़की में भेदभाव न करने के लिए जागरूक किया जाए। विभाग की ओर से जागरूकता कार्यशाला का आयोजन भी नियमित अंतराल पर करवाया जाए। इस अवसर पर एसडीएम विवेक आर्य, सहायक आयुक्त अंडर ट्रेनिंग अंजली श्रोत्रीय, डीएसपी वीरेंद्र सिंह, सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला, उप सिविल सर्जन डॉ. केएल मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed