फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Brainstorm on making Mahila Panchayat successful

Rohtak News: महिला पंचायत को सफल बनाने पर मंथन

Thu, 25 May 2023 03:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
Brainstorm on making Mahila Panchayat successful
सनसिटी स्थित सर्व खाप कार्यालय में बैठक के दौरान मौजूद विभिन्न खापों के प्रधान और प्रतिनिधि। सं
रोहतक।सनसिटी स्थित सर्व खाप कार्यालय में बुधवार को विभिन्न खापों के प्रधानों और प्रतिनिधियों की अहम बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सर्व खाप संयोजक महेंद्र सिंह नांदल ने की। यहां 28 मई को दिल्ली में नए संसद भवन पर आयोजित होने वाली महिला पंचायत को सफल बनाने की योजना तैयार की गई।
विज्ञापन

रोहतक खाप 84 प्रधान हरदीप अहलावत ने कहा कि हमें इस महिला पंचायत को सफल बनाने के सभी प्रयास करने हैं। अहलावत खाप प्रधान जय सिंह अहलावत ने कहा कि पहलवान बेटियों को न्याय दिलाने के लिए संतोष दहिया के नेतृत्व में महिलाएं दिल्ली में पंचायत करने जा रही हैं। इन्हें हमारा पूर्ण समर्थन और सहयोग रहेगा। सांगवान खाप प्रधान एवं निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान ने कहा कि हम सब साथ हैं। मिलने वाले आदेश की पालना की जाएगी। हुड्डा खाप पूर्व प्रधान धर्मपाल हुड्डा और कोऑर्डिनेटर इंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि हम अपने गांवों से अधिक से अधिक महिलाओं को दिल्ली की पंचायत में भेजेंगे। मलिक खाप प्रतिनिधि राजवीर मलिक ने कहा कि हमारी खाप का इस पंचायत को पूर्ण समर्थन और सहयोग रहेगा। सर्व खाप संयोजक महेंद्र सिंह नांदल ने पंचायत को सफल बनाने के लिए समस्त खापों का आह्वान किया है।
विज्ञापन

इस मौके पर राज सिंह, कैप्टन जगबीर मलिक समेत अनेक खाप प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed