{"_id":"62c34344a2b6fd1ee06c54c7","slug":"boxing-alfia-pathan-hit-a-golden-punch-rohtakcity-news-rtk6514254140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्सिंग : अल्फिया पठान ने लगाया गोल्डन पंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉक्सिंग : अल्फिया पठान ने लगाया गोल्डन पंच
विज्ञापन
एलोरडा कप में स्वर्ण पदक विजेता अल्फिया पठान। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। कजाकिस्तान के नुर सुल्तान में आयोजित बॉक्सिंग के एलोरडा कप में सोमवार को 81 किलोग्राम भारवर्ग प्रतियोगिता में अल्फिया पठान ने कजाकिस्तान की खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। फाइनल मैच में अल्फिया ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए कजाकिस्तान की खिलाड़ी कुनगेइबायेवा लज्जत को 5-0 के स्कोर से हराया।
वहीं एनसीओई भोपाल की खिलाड़ी गीतिका ने 48 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। एलोरडा कप में अब तक एनसीओई रोहतक की तीन खिलाड़ी पदक जीत चुकी हैं। 54 किलोग्राम भारवर्ग में साक्षी व 70 किलोग्राम भारवर्ग में ललिता ने कांस्य पदक जीते हैं।
भारतीय खेल प्राधिकरण रोहतक केंद्र के खेल निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि बॉक्सिंग के इतिहास में पहली बार विदेश में आयोजित किसी प्रतियोगिता में भारत की दो टीमें भेजी गई हैं। एनसीओई की टीम पहली बार अलग से भेजी गई। एनसीओई की टीम में 10 खिलाड़ियों को शामिल किया गया था। इसमें नौ खिलाड़ी रोहतक केंद्र के थे। उन्होंने बताया कि अल्फिया 2021 में एआईबीए यूथ मेन एंड वूमेन वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।