फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Boxers showed stamina in tough matches

रोहतक: कड़े मुकाबलों में मुक्केबाजों ने दिखाया दमखम

Tue, 14 Feb 2023 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Boxers showed stamina in tough matches
रोहतक। सब-जूनियर लड़कियों और एलीट महिलाओं के लिए पहला खेलो इंडिया नेशनल ओपन टूर्नामेंट साई एनसीओई (भारतीय खेल प्राधिकरण के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) में सोमवार को मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट के सभी भार वर्गों में ड्रा और बाई पैनल के अनुसार कुल 225 मुकाबले निर्धारित किए गए। मुकाबले कड़े रहे।
विज्ञापन

राजीव गांधी खेल परिसर में सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलन से स्पर्धा का शुभारंभ हुआ। इसके बाद प्रारंभिक दौर के मुकाबलों की शुरुआत हुई। इनमें भारत के खिलाड़ियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दिखाई। मुख्य अतिथि भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की उप महानिदेशक एकता बिश्नोई रही। सम्मानित अतिथि प्रदेश की पहली महिला अर्जुन पुरस्कार विजेता बॉक्सर कविता चहल रही। भारतीय खेल प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा, भारतीय खेल प्राधिकरण के निदेशक अश्विनी कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यकारी निदेशक ललिता शर्मा ने मुख्य अतिथि के स्वागत के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि माता-पिता के साथ 27 राज्यों के 650 प्रतिभागी, आठ एनटीओ और 47 आर/जे और तीन चयन समिति सदस्य भाग ले रहे हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से अपने राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में 17 फरवरी तक पहले खेलो इंडिया सब-जूनियर गर्ल्स एंड एलीट महिला राष्ट्रीय ओपन टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है। हरियाणा बॉक्सिंग संघ, रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन (आरईसी), टूर्नामेंट का आधिकारिक प्रायोजन भागीदार, सभी भार वर्ग के विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार के साथ छात्रवृत्ति और पुरस्कार राशि प्रदान करेगा। होली हार्ट एडवांस्ड कार्डियक केयर एंड रिसर्च सेंटर, टूर्नामेंट का सह-प्रायोजक है। एथलीटों को चिकित्सा सहायता प्रदान करेगा। एसोसिएट प्रायोजकों में नोबल हार्ट हॉस्पिटल, टॉप-टेन स्पोर्ट्स, पाम एबोड्स, दावत रेस्तरां और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शामिल होंगे। यह टूर्नामेंट युवा प्रतिभाशाली लड़कियों को अपने कौशल और प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। साथ ही देश में महिला मुक्केबाजी के विकास में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे परिणाम
बॉक्सिंग के 45 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में राजस्थान की यामिनी कंवर ने तमिलनाडु की कनिष्का को पांच शून्य से हराया। इसी वर्ग में हरियाणा की रजनी ने हरियाणा की सुदेश, उत्तर प्रदेश की शिल्पा यादव ने दिल्ली की रिया रावत, उत्तर प्रदेश की नेहा ने हरियाणा की शालू, असम की सुसमिता नेवाड़ ने हरियाणा की रेखा, हरियाणा की महक योगल ने राजस्थान की नेहा, असम की सरस्वती बोरो ने झारखंड की अन्नू पांडे, दिल्ली की महक धारा ने राजस्थान की स्वाति आर्य को हराया। इसी वर्ग में राजस्थान की मोनिका ने हरियाणा की खुशी, पंजाब की जया ने राजस्थान की विमला कंवर, दिल्ली की ज्योति देशवाल ने तमिलनाडु की पी. हरिनी, हरियाणा की नितिका ने उत्तर प्रदेश की रानी गौतम, महाराष्ट्र की मानवी अनिल ओवहाल ने हरियाणा की रितु, हरियाणा की सृष्टि ने पंजाब की सुविधा भगत, तमिलनाडु की सिम्मोजी सेलवी ने हरियाणा की हिमांशी, हरियाणा की ज्योति कुमारी ने हरियाणा की मोनिका, हरियाणा की तन्नू देवी ने तमिलनाडु की सिम्मोजी सेलवी, हरियाणा की कविता ने राजस्थान की शबनम को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed