फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Boxer Amit will represent India in the Governor's Cup to be held in Russia

रूस में होने वाले गवर्नर कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा बॉक्सर अमित

Thu, 15 Apr 2021 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Boxer Amit will represent India in the Governor's Cup to be held in Russia
रूस रवाना होने से पहले बॉक्सिंग की भारतीय टीम। - फोटो : RohtakCity
भारतीय पुरुष सीनियर बॉक्सिंग टीम रूस में होने वाले गवर्नर कप में भाग लेने लिए बुधवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हो गई। बॉक्सरों की आठ सदस्यीय टीम का प्रतिनिधित्व दुनिया के एक नंबर बॉक्सर अमित पंघाल करेंगे। यह खिलाड़ी 52 किलो भारवर्ग में दमखम दिखाएगा। इसके अलावा विनोद तंवर (49) भिवानी, मोहम्मद हसमुद्दीन (57) हैदराबाद, वरिंदर सिंह (60) पंजाब, मनीष कौशिक (63) भिवानी, आशीष डोगरा (75) हिमाचल, सुमित सांगवान (81) करनाल, नमन तंवर (91) भिवानी भी टीम का हिस्सा हैं। रूस पहुंच कर टीम 18 अप्रैल तक ट्रेनिंग करेगी। इसके बाद 19 से 25 अप्रैल तक गवर्नर कप में भाग लेगी। हरियाणा बॉक्सिंग संघ के प्रवक्ता राजनारायण पंघाल ने बताया कि टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष अजय सिंह हर संभव प्रयास कर रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक के शुरू होने में 100 दिन शेष हैं। ओलंपिक से पहले विदेश में ट्रेंनिग व टूर्नामेंट खेलना भारतीय बॉक्सरों के लिए फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed