फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bowed one's head in the court of mother, offered harvest

Rohtak News: मां के दरबार में माथा टेका, फसल का लगाया भोग

Tue, 23 Apr 2024 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 23 Apr 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bowed one's head in the court of mother, offered harvest
बेरी माता भीमेश्वरी देवी  मंदिर में दर्शन करने  के लिए लगीं हुई श्रद्वालुओं की भीड़ ।संवाद
बेरी। मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में चौदस के अवसर पर सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेकते हुए अपने परिवार के लिए मंगल कामना की। परंपरा के अनुसार किसान परिवार के साथ यहां आते हैं और अपनी फसल का भोग लगाकर माथा टेककर अगले साल भी अच्छी फसल होने और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं।
विज्ञापन

चौदस के दिन अल सुबह ही श्रद्धालु यहां पहुंचने शुरू हो गए थे। चौदस के दिन भी यहां पहुंचकर मां की प्रतिमा के दर्शन करने की परंपरा है। इस मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेकने के बाद यहां लगे मेले में जमकर खरीदारी की। प्रशासन की और से भी मेले के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए थे। फसल की अच्छी ब्रिकी पर किसान मां भीमेश्वरी के मंदिर में आए और फसल का भोग लगाया।
विज्ञापन

श्रद्धालु प्रेम कंसल, प्रविंद्र, रमेश बंसल, सुरेंद्र कादयान, हितेंद्र कादयान, संजय सिंघल, मनीष नंबरदार दुजाना ने बताया कि यह मान्यता महाभारत काल से चली आ रही है मां के दरबार में हर कोई अपनी हाजिरी लगाना चाहता है। सुबह साढ़े चार बजे मां की प्रतिमा को अंदर वाले मंदिर से बाहर वाले मंदिर में लाया गया। मंदिर के पुजारी कुलदीप वशिष्ठ ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना करवाई। मंदिर के पुजारी ने बताया कि वैसे तो हर महीने श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है लेकिन हर छठे महीने मेला लगता है। जिसमें देश के कोने -कोने से श्रद्धालु आते है। मां के दरबार में हाजिरी
विज्ञापन
विज्ञापन

लगाते है मां भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती है। बेरी शहर चौकी प्रभारी प्रदीप दलाल ने बताया कि पुलिस की और से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed