फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Both sides bid from Rs 44.41 lakh in Ghazi Kamal Colony.

Rohtak News: गाजी कमाल काॅलोनी में 44.41 लाख रुपये से दोनों तरफ बनेंगे नाले

Tue, 27 Aug 2024 02:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Both sides bid from Rs 44.41 lakh in Ghazi Kamal Colony.
26jjrp07- झज्जर। गाजी कमाल कालोनी में नालों की खराब हालत। फोटो-संवाद
झज्जर। गाजी कमाल काॅलोनी में बने नालों की हालत काफी खराब है। नगर परिषद की तरफ से अब काॅलोनी के दोनों तरफ नाले बनाए जाएंगे। इसके लिए नगर परिषद की तरफ से टेंडर आमंत्रित किए हैं। हालांकि, नगर परिषद ने पहले भी टेंडर लगाए थे, लेकिन फर्म न आने के चलते टेंडर अलॉट नहीं हो सके थे।
विज्ञापन

अब दोबारा से नगर परिषद ने ऑनलाइन टेंडर लगाए हैं। यह टेंडर दो सितंबर को खोले जाएंगे। फिलहाल चुनाव आचार संहिता लगी हुई है। अब आचार संहिता के बाद ही टेंडर की अगली प्रक्रिया पूरी की जाएगी। गाजी कमाल काॅलोनी में नई सड़क बनी हुई है, लेकिन नालों का निर्माण नहीं हो सका है। इसके चलते नालों का गंदा पानी गली में आकर जमा हो जाता है। इससे आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालात इतने खराब हैं कि नाले के ऊपर व आगे बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है। इस घास को हटाने का काम भी आज तक नहीं किया गया है। नगर परिषद के एक्सईएन मनजीत दहिया ने बताया कि काॅलोनी के नालों के लिए दोबारा टेंडर लगाए गए हैं। फिलहाल आचार संहिता लगी हुई है। आचार संहिता हटने के बाद ही काम होंगे।
विज्ञापन


बारिश में जमा हो जाता है गली में पानी
गाजी कमाल काॅलोनी में जाने वाली मुख्य सड़क सीसी की बनी हुई है, लेकिन नाले नहीं बनने से हर समय ओवरफ्लो की समस्या बनी रहती है। बारिश के दिनों में यह समस्या और विकराल हो जाती है। सारा बारिश का पानी गलियों में जमा हो जाता है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों तरफ बनाए जाएंगे नाले
काॅलोनी के दोनों तरफ के नालों की हालत खराब है। कई जगहों से नाले टूटे पड़े हैं। अब यह नाले नगर परिषद द्वारा दोनों तरफ बनाए जाएंगे। इन पर 44.41 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। फिलहाल आचार संहिता हटने के बाद ही फर्म आने पर ही वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा, लेकिन तब तक यहां के लोगों को इंतजार करना पड़ेगा।

26jjrp07- झज्जर। गाजी कमाल कालोनी में नालों की खराब हालत। फोटो-संवाद

26jjrp07- झज्जर। गाजी कमाल कालोनी में नालों की खराब हालत। फोटो-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed