{"_id":"667c5927f3ad62181f093479","slug":"both-accused-of-anil-murder-case-of-mokhara-arrested-from-delhi-rohtak-news-c-17-roh1019-451636-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मोखरा के अनिल हत्याकांड के दोनों आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मोखरा के अनिल हत्याकांड के दोनों आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
विज्ञापन
रोहतक। जींद बाईपास पर मोखरा के अनिल हत्याकांड के दोनों आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब रोहतक पुलिस दोनों को दिल्ली से रिमांड पर लाकर पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने बताया है कि एक बड़े गिरोह (गैंग) के कहने पर रंगदारी के लिए दिल्ली में व्यापारी की दुकान पर फायरिंग करने जाना था। मगर जब उन्होंने अनिल से बाइक लूटी तो उसने विरोध किया। इसलिए उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
प्रभारी थाना शहर रोहतक निरीक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि 31 मई को आउटर गोहाना रोड जींद बाईपास के नजदीक बाइक लूटने के लिए मोखरा निवासी अनिल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद बदमाश दिल्ली भाग गए थे और वहां पर मोटी रकम की रंगदारी के लिए एक व्यापारी की दुकान पर फायरिंग की थी। हालांकि वहां पर दिल्ली पुलिस ने उनको दबोच लिया और बाइक के बारे में पूछताछ की। हत्यारोपियों ने दिल्ली पुलिस को बताया कि उन्होंने बाइक लूटी थी और उसे गोली मार दी थी। इसकी सूचना दिल्ली पुलिस से मिली तो वहां की अदालत से दोनों आरोपियों को रिमांड पर लाकर पूछताछ की गई। इसमें सामने आया है कि दिल्ली में आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए नई बाइक लूटी थी। अनिल अपनी बहन के घर जा रहा था और उसने बाइक लूटने का विरोध किया था। इसके चलते गोली मारकर हत्या कर दी थी। सुनील की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या और बाइक लूट का मामला दर्ज किया गया था। दोनों आरोपियों की पहचान सांघी गांव निवासी वीरपाल और अंकित के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ हत्या का प्रयास का एक मामला दिल्ली में दर्ज है और इसके अलावा भी अपराधिक इतिहास है। रोहतक सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि एक नामचीन गिरोह के सदस्य है और उनकी डिमांड पर ही वारदात को अंजाम देते हैं। आरोपियों से अभी पूछताछ जारी है और उसके बाद ही कुछ स्पष्ट तौर से बताया जा सकेगा।