फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Botany girls beat Zoology by scoring 34 runs in 2.4 overs

Rohtak News: बाॅटनी की छात्राओं ने 2.4 ओवर में 34 रन बनाकर जूलॉजी को हराया

Tue, 28 Feb 2023 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Botany girls beat Zoology by scoring 34 runs in 2.4 overs
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के बॉटनी व जूलॉजी विभाग के बीच क्रिकेट, रिले रेस व बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बॉटनी विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर डाॅ. पुष्पा दहिया व जूलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. विनिता शुक्ला ने खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल को जीवन का अहम हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

लड़कियों के टी-10 क्रिकेट मैच में जूलॉजी विभाग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 33 रन बनाए। बॉटनी विभाग की लड़कियों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन दिखाया और मात्र 2.4 ओवर में 34 रन बनाकर यह मैच अपने नाम किया। बॉटनी की अनीशा दलाल ने 25 रन बनाए व खूशबू ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

बॉयज के टी-10 क्रिकेट मैच में जूलॉजी की टीम ने बॉटनी को 20 रन से हराया। जूलॉजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाए, जिसका पीछा करने उतरी बॉटनी बॉयज की टीम सात विकेट के नुकसान पर केवल 61 रन ही बना सकी। चार गुणा चार सौ रिले रेस बॉयज में बॉटनी की टीम तथा लड़कियों में जूलॉजी की टीम विजयी रही। बैडमिंटन तथा रस्साकसी में जूलॉजी की टीम विजयी रही। प्रो. पुष्पा दहिया ने सभी विजयी खिलाड़ियों को बधाई दी व सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टर मेकिंग में खुशबू व स्लोगन राइटिंग में साक्षी प्रथम
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के पूर्व दिवस पर एमडीयू के केमेस्ट्री, फिजिक्स व कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशंस विभाग में विभिन्न प्रतिस्पर्धात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें यूटीडी के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। केमेस्ट्री विभाग में पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग व कविता पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। केमेस्ट्री विभागाध्यक्ष प्रो. सपना गर्ग, कंप्यूटर साइंस व एप्लीकेशंस विभागाध्यक्ष प्रो. नसीब सिंह गिल व फिजिक्स विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश पुनिया ने दीप प्रज्वलित प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की महत्ता के बारे में बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की को-आर्डिनेटर डाॅ. कोमल जाखड़ ने संचालन किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में खुशबू प्रथम, अंजलि द्वितीय व प्रिया तृतीय रही। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम, यश द्वितीय व अनु तृतीय रहीं। कविता पाठ प्रतियोगिता में अविनाश प्रथम, कविता द्वितीय व दीपक तृतीय रहा। इस मौके पर केमेस्ट्री विभाग के प्राध्यापक प्रो. देवेंद्र सिंह, डाॅ. हरिओम, डाॅ. राजेश कुमार मालिक, डाॅ. प्रीति बूरा दून, डॉ. नवीन कुमार, डाॅ. मुखनवती, डाॅ. संगीता, डाॅ. विजया, दीक्षा, रचना, साक्षी, बरखा समेत विभाग के शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। केमेस्ट्री विभाग कर्मी भूषण कुमार व नरेश मक्कड़ ने कार्यक्रम में सहयोग किया। वहीं, कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशंस विभाग में निबंध लेखन प्रतियोगिता का शुभारंभ डीन, कालेज डेवलपमेंट काउंसिल प्रो. एएस मान ने किया। विभागाध्यक्ष व प्रतियोगिता के संयोजक प्रो. नसीब सिंह गिल ने निबंध लेखन के थीम ग्लोबल साइंस फॉर ग्लोबल वेल बीइंग की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed