{"_id":"69c2d9ce4612699532013d63","slug":"booster-construction-started-at-ambedkar-park-with-rs-73-lakh-rohtak-news-c-17-roh1020-829081-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आंबेडकर पार्क में 73 लाख रुपये से बूस्टर निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आंबेडकर पार्क में 73 लाख रुपये से बूस्टर निर्माण शुरू
विज्ञापन
22-आंबेडकर पार्क में बूस्टर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए मशीन से खोदाई करते श्रमिक। स्रोत :
विज्ञापन
रोहतक। फतेहपुरी कॉलोनी स्थित आंबेडकर पार्क में 73 लाख रुपये से बने वाले बूस्टर का निर्माण कार्य मंगलवार को शुरू हो गया। इस बूस्टर के बनने से इलाके की 4000 की आबादी को पेयजल मिलेगा।
नगर निगम के वार्ड 5 में बने इस पार्क में पानी का बूस्टर बनाने की लोगों की लंबे समय से मांग थी। गत माह इस संबंध में नगर निगम के पार्षद सुरेश किराड़ ने जन स्वास्थ्य विभाग को अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया। इसके बाद अब इस पर कार्य शुरू हो गया है। पार्षद सुरेश ने बताया कि वे काफी समय से लोगों की इस मांग को अधिकारियों के समक्ष उठा रहे थे जो अब पूरी होगी।
विज्ञापन
जन स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बूस्टर निर्माण और उस तक पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन दबाई जाएगी। इन दोनों कार्यों पर कुल 1.80 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। करीब 12 फीट गहराई वाले इस बूस्टर की क्षमता 1.50 लाख लीटर पानी की होगी। इसमें सोनीपत रोड स्थित तृतीय जलघर से पाइप लाइन के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम के वार्ड पांच में स्थित आंबेडकर पार्क में पानी का बूस्टर निर्माण शुरू कर दिया गया है। इसके बनने से आसपास के हजारों लोगों को पानी उपलब्ध होगा।
- अनिल रोहिल्ला, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग, रोहतक