फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Booked a car from Ola company and looted the village Baisi to Kharanti road

ओला कंपनी से कार को बुक कर गांव बैसी से खरेंटी रोड पर लूटी

Sat, 19 Sep 2020 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Booked a car from Ola company and looted the village Baisi to Kharanti road
रोहतक। शहर के आउटर एरिया में वाहन चालकों से लूटपाट की वारदात लगातार हो रही है। करीब रोजाना एक वारदात इस तरह की घटित हो रही है। इसी तरह की एक वारदात वीरवार रात को भी घटित हुई। इस बार गाड़ी को ओला कंपनी से बुक किया गया। जिसमें बैठी सवारी ने दूसरी गाड़ी में सवार अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गांव बैंसी से खरेंटी रोड पर कार लूटने की वारदात को अंजाम दिया। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लाखनमाजरा थाना पुलिस को दी शिकायत में श्यामसुंदर ने बताया कि वह गांव कुलासी जिला झज्जर का रहने वाला है। उसने अपनी स्विफ्ट डिजायर कार को ओला कंपनी में बतौर टैक्सी के रुप में लगाया हुआ है। 17 सितंबर को ओला कंपनी से शाम करीब साढ़े 4 बजे एयरपोर्ट के लिए रेंटल बुकिंग आई। बुकिंग करने वाले के पास फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। जिसके तुरंत बाद एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसने सेक्टर 9 के पास स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास बुलाया। श्यामसुंदर ने सवारी से पूछा तो उसने बताया कि उसकी पत्नी खरैंटी गांव में है, जो आर्मी में कार्यरत है। उसको वहां से लेकर एयरपोर्ट टी 3 पर छोड़ना है। जब गाड़ी गांव बैंसी से खरेंटी रोड पर पहुंची तो इसी दौरान पीछे से एक अन्य गाड़ी आई, जिसने ओवरटेक करते हुए अपनी गाड़ी को उसकी कार के आगे लगा दिया। जिसमें से एक लड़का अपने हाथ में लकड़ी का बिट्टा लेकर निकला व आते ही ड्राइवर साइड पर शीशे पर मारा। जिससे वह घबरा कर नीचे उतरा और खेतों की ओर भागने लगा। तभी वह लड़का वापस गाड़ी में बैठ गया और अपनी गाड़ी को वहां से लेकर भाग गया। वहीं उसकी कार में बैठी सवारी उसकी कार को लेकर वहां से फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed