फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bone-chilling cold... no relief from shivering even in the sun

Rohtak News: हाड़ कंपा रही सर्दी... धूप में भी ठिठुरन से राहत नहीं

Mon, 06 Jan 2025 07:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 07:57 AM IST
विज्ञापन
Bone-chilling cold... no relief from shivering even in the sun
रोहतक। सर्दी का सितम जारी है। रविवार को सूरज बेअसर व देरी से निकलने के कारण और ठंडक का एहसास हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री कम रहा। कोहरे के चलते दृश्यता करीब 10 मीटर रही। सड़कों पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी रही।
विज्ञापन

दोपहर बाद करीब एक बजे धूप निकली। हालांकि शीतलहर के चलते लोग ठिठुरते रहे। ठंड से बचाव के लिए लिए अलाव व हीटर का सहारा लिया जा रहा है। मौसम विभाग ने 10 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की आशंका है। इससे शीतलहर का असर और बढ़ेगा। वहीं शीतलहर व हाड़ कंपाने वाली ठंड से अभी राहत की कोई उम्मीद नहीं है। रविवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


-कोहरे के कारण हेडलाइट जलाकर चल रहे वाहन
कोहरे ने वाहनों की गति रोक दी है। अलसुबह दृश्यता काफी कम रहने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सुबह होने के बावजूद चालक वाहनों की हेडलाइट जला कर चलना पड़ा। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कोहरा और सर्द हवाएं चलने से वातावरण में ठिठुरन बनी हुई है। तापमान में गिरावट ने रोज कमाने वाले लोगों की परेशानियों बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
---आगामी सप्ताह का संभावित तापमान
दिन न्यूनतम अधिकतम
सोमवार 10.0
15.0
मंगलवार 9.0
14.0
बुधवार 8.0
13.0
वीरवार 7.0
12.0
शुक्रवार 6.0
13.0
शनिवार 7.0
14.0


---पिछले सप्ताह यह रहा तापमान

तिथि न्यूनतम अधिकतम
4 जनवरी 8.2
16.8

3 जनवरी 9.2
16.7

2 जनवरी 8.2
14.4

1 जनवरी 9.4
12.6

31 दिसंबर 9.3
14.9

30 दिसंबर 9.7
12.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed