फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bomb disposal squad conducted a search operation at the station

Rohtak News: बम निरोधक दस्ते ने स्टेशन पर चलाया सर्च अभियान

Thu, 03 Apr 2025 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Bomb disposal squad conducted a search operation at the station
रोहतक। नवरात्र के दिनों में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। वहीं, भीड़ को देखते हुए जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) की ओर से निरंतर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को जीआरपी की ओर से रेलवे स्टेशन परिसर में सर्च अभियान चलाया गया है। जीआरपी थाना प्रभारी जोंगिंद्र कुमार ने बताया कि नवरात्र के चलते स्टेशन पर यात्रियों की संख्या अधिक देखी जा रही है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा में बम निरोधक दस्ते से जांच की गई। बम निरोधक दस्ते ने सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक सर्च अभियान चलाया। जिसमें दस्ते ने स्टेशन पर रुकने वाली पैसेंजर और एक्सप्रेस रेलगाड़ी, प्रतिक्षा कक्ष, प्लेटफार्माें व स्टेशन परिसर के कई इलाकों में जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान किसी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन

साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक :
रेलवे स्टेशन पर बुधवार को साइबर अपराध के प्रति यात्रियों को जागरूक किया गया। हरियाणा रेलवे एसपी सुमित कुमार के निर्देशन में जीआरपी थाना प्रभारी सहित पुलिस कर्मियों ने स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को ऑलनलाइन ठगी से बचने के उपाय दिए। साथ ही, किसी भी मोबाइल संदेश या ओटीपी को बिना किसी पुष्टि के शेयर न करने और ना ही किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed