{"_id":"67c80c61274b4934d60b4b4b","slug":"body-of-young-man-was-found-in-the-bushes-of-sector-2-of-rohtak-he-was-missing-for-two-days-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: रोहतक के सेक्टर-2 की झाड़ियों में मिला युवक का शव, दो दिन से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: रोहतक के सेक्टर-2 की झाड़ियों में मिला युवक का शव, दो दिन से था लापता
Wed, 05 Mar 2025 02:03 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 05 Mar 2025 02:03 PM IST
सार
सचिन दो दिन पहले लापता हो गया था, जिसके बाद परिजनों ने सिविल लाइन थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक के सेक्टर-2 में जवाहरलाल नेहरू नहर के पास झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भंभेवा गांव के सचिन के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में होम डिलीवरी का काम करता था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सचिन दो दिन पहले लापता हो गया था, जिसके बाद परिजनों ने सिविल लाइन थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच में पुलिस को हत्या की आशंका लग रही है, हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस इस मामले में सचिन के परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन