फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Body of woman found in IMT area not identified

Rohtak News: आईएमटी इलाके में मिले महिला के शव की नहीं हुई पहचान

Mon, 28 Aug 2023 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Body of woman found in IMT area not identified
रोहतक।
विज्ञापन

आईएमटी थाना इलाके में शनिवार को मिले दो शवों की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो पाई। आईएमटी इलाके में महिला व जेएलएन में मिले पुरुष के शवों को शव गृह में रखवाया गया है। पुलिस दोनों शवों की पहचान में जुटी हुई है। महिला की हत्या की आशंका है तो नग्न हालत में मिले पुरुष के शव पर भी संदेह की सुई घूम रही है।
बता दें कि पुलिस को शनिवार सुबह किसी ने आईएमटी इलाके में महिला का शव पड़ा होने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। शव की पहचान को लेकर पुलिस ने काफी प्रयास किया, मगर कोई सफलता नहीं मिली। महिला के सिर पर चोट व गले पर भी निशान मिले हैं। इसके चलते गला दबा कर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। इसी पहलू को ध्यान में रखते हुए पुलिस तथ्य जुटा रही है। एसएफएल की टीम ने भी हत्या के इस मामले में अपने स्तर पर मौके से सबूत जुटाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पुरुष के शव से जुड़े तथ्य जुटाने में जुटी पुलिस
इधर, शनिवार को जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) नहर में एक पुरुष का शव नग्न हालत में पड़ा मिला। पुलिस को इस बारे में किसी ने सूचना दी थी। इसके बाद से पुलिस शव की पहचान में जुटी हुई है। शव को शव गृह में रखवा दिया गया है। फिलहाल शव के पास से उसकी पहचान संबंधी कुछ नहीं मिला है। पुलिस पुरुष के शव से जुड़े तथ्य जुटाने के साथ इसकी पहचान के लिए आसपास के थानों में संपर्क कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को आईएमटी इलाके में महिला का संदिग्ध हालत में शव मिला। इसके अलावा जेएलएन से एक पुरुष का शव मिला है। इन दोनों शवों की शिनाख्त के लिए प्रयास जारी हैं। थानों में पिछले कुछ दिनों में लापता हुए लोगों के रिकार्ड से मिलान किया जा रहा है। शव की पहचान के बाद ही कार्रवाई आगे बढ़ पाएगी।
हवाकौर, प्रभारी, आईएमटी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed