{"_id":"62e2ec36e815fa7c9d15e55b","slug":"body-of-raunak-will-reach-rohtak-from-australia-today-after-19-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: 19 दिन बाद आज घर पहुंचेगा रौनक उर्फ हैप्पी का शव, आस्ट्रेलिया में अपार्टमेंट में आग लगने से हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: 19 दिन बाद आज घर पहुंचेगा रौनक उर्फ हैप्पी का शव, आस्ट्रेलिया में अपार्टमेंट में आग लगने से हुई थी मौत
Fri, 29 Jul 2022 01:36 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 29 Jul 2022 01:36 AM IST
सार
10 जुलाई की रात फ्लैट में हुई शार्ट सर्किट से लगी आग से मौत हुई थी। पैतृक गांव चुलियाना में अंतिम संस्कार होगा। रौनक दम घुटने के कारण बेहोश हो गया था। रौनक दम घुटने के कारण बेहोश हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां 90 मिनट तक उसका उपचार चला।
विज्ञापन
रौनक चौधरी उर्फ हैप्पी का फाइल फोटो। दूसरी ओर वह मकान जिसमें आग लगने से हुई मौत।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
10 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में शार्ट सर्किट से आग लगने से मृत रौनक उर्फ हैप्पी का शव 19 दिन बाद शुक्रवार को दिल्ली पहुंचेगा। परिजनों के अनुसार शुक्रवार देर शाम तक शव हरियाणा के रोहतक के गांव चुलियाना पहुंचेगा।
विज्ञापन
शनिवार सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा। रौनक के भाई रवि ने बताया कि आस्ट्रेलिया के सिडनी में 10 जुलाई को रौनक चौधरी उर्फ हैप्पी की अपार्टमेंट में आग लगने से मौत हो गई थी। रौनक ने 2012 में डीएवी स्कूल 12वीं पास की थी। इसके बाद आईएमटी स्थित एफडीडीआई से चार साल का कोर्स किया था।
विज्ञापन
तीन साल पहले वह मास्टर ऑफ कम्यूनिकेशन की डिग्री के लिए ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में गया था। रहने के लिए सिडनी में ही किराए पर अपार्टमेंट ले रखा था, जहां कैथल के छात्र 20 वर्षीय प्रिंस के साथ रह रहा था। रवि ने बताया कि 10 जुलाई तड़के साढ़े 3 बजे उसके पास सिडनी पुलिस का फोन आया।
विज्ञापन
बताया कि जिस अपार्टमेंट में रौनक रह रहा था, उसमें शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। हादसे की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड व पुलिस मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने सीढ़ियों के रास्ते एक छात्र प्रिंस को तो निकाल लिया, लेकिन रौनक दम घुटने के कारण बेहोश हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां 90 मिनट तक उसका उपचार चला। काफी प्रयासों के बावजूद उसे बचाया जा नहीं जा सका।