फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   body of missing Paraal trader from Titauli in Rohtak was found in canal near Aanwal

रोहतक में कारोबारी की हत्या: कुल्हाड़ी से सिर व छाती में किए वार, चारपाई पर खून के निशान; नहर में मिला शव

Fri, 15 Aug 2025 12:45 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 15 Aug 2025 12:45 PM IST
सार

मृतक प्रवीण के जीजा जयभगवान का कहना है कि उसके रिश्तेदार की हत्या की गई है। क्योंकि घटनास्थल पर खून के धब्बे मिले थे। किसी ने उसकी पहले हत्या की। इसके बाद उठाकर गांव से 10 किलोमीटर दूर से गुजर रही नहर में फेंक दिया।

विज्ञापन
body of missing Paraal trader from Titauli in Rohtak was found in canal near Aanwal
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक जिले के गांव टिटौली से लापता 36 वर्षीय प्रवीण का शव दो दिन बाद कलानौर के गांव आवल के नजदीक नहर में मिला है। उसके माथे व छाती में तेजधार हथियार से वार करने के निशान हैं। किसी ने कुल्हाड़ी से वार किया है। पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है, जहां परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाएगी। 

विज्ञापन


टिटौली निवासी प्रवीण के रिश्तेदार जयभगवान ने बताया कि उसका जीजा प्रवीण ट्रैक्टर-ट्राली लेकर पराली की खरीद-फरोख्त का कार्य करता था। हर रोज की तरह अपने कमरे में सो गया जो गांव के जलघर के नजदीक बना हुआ है। सुबह परिजन कमरे पर पहुंचे तो चारपाई पर प्रवीण नहीं मिला। उसकी चप्पल व मोबाइल फोन पड़ा हुआ था। चारपाई के ऊपर व नीचे काफी मात्रा में खून निकला हुआ था।
विज्ञापन


सूचना पाकर टिटौली चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त की कि प्रवीण को किसी ने डिग्गी में फेंक दिया या वह खुद डूब गया। ऐसे में उसे तलाश करने के लिए पूरे दिन सर्च अभियान चलाया गया। वीरवार शाम छह बजे तक जब पता नहीं लगा तो अभियान रोक दिया गया। तय हुआ कि शुक्रवार सुबह फिर से प्रवीण को तलाश किया जाएगा। इसी बीच सूचना मिली कि एक युवक का शव आंवल गांव के नजदीक नहर के अंदर मिला है। शुक्रवार सुबह परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या कर फेंका गया शव, कार्रवाई करे पुलिस 
मृतक प्रवीण के साले जयभगवान का कहना है कि उसके जीजा की हत्या की गई है। क्योंकि घटनास्थल पर खून मिला है। साथ ही वाहन के टायरों के निशान हैं। किसी ने कुल्हाड़ी जैसे तेजधार हथियार से माथे व छाती पर वार किए। इसके बाद शव को 10 किलोमीटर दूर नहर में फेंक दिया। शव बहते हुए कलानौर के आंवल गांव तक पहुंच गया। 


अधिकारी के अनुसार
कलानौर के पास मिले शव को परिजनों को दिखाया तो शिनाख्त हुई। पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस लेकर जा रहे हैं। रिपोर्ट से पता लग जाएगा कि मौत कैसे हुई। परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी -राजेश कुमार, जांच अधिकारी, थाना सदर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed