फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Body of missing employee from Panipat found in JLN canal

Rohtak News: पानीपत से लापता कर्मचारी का जेएलएन नहर में मिला शव

Sun, 10 Sep 2023 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Body of missing employee from Panipat found in JLN canal
रोहतक। तीन दिन पहले पानीपत से लापता निजी कंपनी के कर्मचारी 46 वर्षीय प्रवीण चोपड़ा का शव जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) नहर में मिला है। उसे कंपनी के टूर पर जल्द चीन ही जाना था। उसके पति ने पानीपत के तहसील कैंप थाने में छह सितंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आईएमटी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि आईजी कार्यालय के सामने नहर में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। आईएमटी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान पानीपत के न्यू रमेश नगर निवासी प्रवीण चोपड़ा के तौर पर हुई। तुरंत पानीपत पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। पता चला कि मृतक की पत्नी हर्षा देवी ने छह सितंबर को शिकायत दी थी कि उसका पति कपड़े खरीदने गया था, लेकिन वापस नहीं आया। व्यक्ति की हत्या हुई है या वह हादसे का शिकार हुआ, यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता लग सकेगा।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अब आगे की कार्रवाई पानीपत पुलिस करेगी, क्योंकि वहां पहले से गुमशुदगी का मामला दर्ज है।
हवाकौर, प्रभारी थाना आईएमटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed