फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   body of a missing youth was found from Khidwali village of Rohtak

Rohtak: खिड़वाली गांव से लापता युवक का मिला शव, 10 जनवरी से था लापता; परिजनों ने करवाई थी गुमशुदकी दर्ज

Mon, 20 Jan 2025 01:33 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 20 Jan 2025 01:33 PM IST
सार

बिहार के गोपालपुर निवासी राजीव (32) खिड़वाली गांव में रहता था और 10 जनवरी को घर से किसी के साथ काम पर गया था और वापस नहीं आया। चार दिन तक वापस नहीं आने पर परिजन ने सदर थाना उसके गुमशुदगी दर्ज कराई।

विज्ञापन
body of a missing youth was found from Khidwali village of Rohtak
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के सदर थाना क्षेत्र के गढ़वाली चिड़ी रजवाहे में लापता युवक का सोमवार को शव मिलने से आसपास के लोगों में हलचल मच गई। क्योंकि युवक खिड़वाली वाली गांव से लापता था। आसपास के ग्रामीण शव की पहचान बिहार निवासी राजीव के रूप में हुई है। वह खिड़वाली गांव में रहता था और 14 जनवरी को लापता हुआ था। शव पर चोट के निशान होने की भी बात कही जा रही है इससे आशंका है कि उसकी हत्या कर रजवाहे में फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बिहार के गोपालपुर निवासी राजीव (32) खिड़वाली गांव में रहता था और 10 जनवरी को घर से किसी के साथ काम पर गया था और वापस नहीं आया। चार दिन तक वापस नहीं आने पर परिजन ने सदर थाना उसके गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस अभी उसे तलाश भी नहीं पाई थी कि चिड़ी गांव के पास नहर में लोगों ने शव पड़े होने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और खिड़वाली गांव में लोगों को सूचना दी। खिड़वाली से आए परिजन ने राजीव की पहचान कर ली है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि राजीव की हत्या की गई है या फिर वह किसी हादसे का शिकार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed