{"_id":"64609b06b3cb875800056ee8","slug":"bodies-of-woman-and-child-found-in-canal-near-village-baland-in-rohtak-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: बालंद के पास नहर से मिला महिला और डेढ़ साल के मासूम का शव, हत्या या आत्महत्या... जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: बालंद के पास नहर से मिला महिला और डेढ़ साल के मासूम का शव, हत्या या आत्महत्या... जांच में जुटी पुलिस
Sun, 14 May 2023 01:58 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 14 May 2023 01:58 PM IST
सार
रविवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बालंद गांव के नजदीक हेड के पास एक महिला व बच्चे का शव उतरा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव नहर से निकाल कर पटरी पर रखे गए। मृतका ने नीले रंग का सूट पहन रखा है। हाथों में कड़े व पैरों पर नेल पॉलिश लगी है।
विज्ञापन
नहर में मिला महिला और बच्चे का शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
रोहतक के गांव बालंद के पास भालौठ ब्रांच में एक 25 वर्षीय महिला और डेढ़ साल के बच्चे का शव मिला है। महिला ने नहर में कूदकर आत्महत्या की है या किसी ने उसकी हत्या की है यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता लग सकेगा। फिलहाल शिवाजी कालोनी थाना पुलिस जांच कर रही है।
रविवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बालंद गांव के नजदीक हेड के पास एक महिला व बच्चे का शव उतरा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव नहर से निकाल कर पटरी पर रखे गए। मृतका ने नीले रंग का सूट पहन रखा है। हाथों में कड़े व पैरों पर नेल पॉलिश लगी है। बच्चे ने सफेद रंग की टीशर्ट व पजामी पहन रखी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देशराज ने बताया कि मामला पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या का लग रहा है। पक्के तौर पर मृतका की शिनाख्त व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों से पर्दा उठ सकेगा।