फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Blood-soaked body of laborer found in Nayabas

नयाबास में मजदूर का खून से लथपथ मिला शव

Tue, 02 Aug 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Blood-soaked body of laborer found in Nayabas
नयाबास-लुहारेड़ी रोड पर एक फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर का देर रात खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देर रात पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई डेड हाउस भेज दिया। वहीं पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नयाबास-लुहारेड़ी रोड पर स्थित फेक्टरी के बाहर एक दुकान पर बिहार निवासी अधेड़ उम्र का बलजीत किसी दुकान पर मजदूरी करता था। सोमवार की शाम करीब 9:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक अधेड़ व्यक्ति की सड़क पर लाश पड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक के माथे व सिर पर चोट पाई गई। पुलिस का मानना है कि मृतक ने शराब पी रखी है और सड़क पर गिरने से घायल हो गया और मौत हो गई। वहीं कई लोगों का कहना था कि बलजीत व एक दुकानदार के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और उसकी पिटाई होने से मौत हो गई है। यह भी कहना है कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरो की जांच कर लेनी चाहिए ,ताकि घटना का सही पता लग सके। हालांकि पुलिस अभी किसी भी निर्णय पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed