{"_id":"65febbcef95018becf05bf82","slug":"blood-donation-camp-for-army-soldiers-today-rohtak-news-c-17-roh1020-387154-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सेना के जवानों के लिए रक्तदान शिविर आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सेना के जवानों के लिए रक्तदान शिविर आज
विज्ञापन
रोहतक। शहीदी दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन, हम और आप सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 23 मार्च को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। सेना के सहयोग से आर्मी ब्लड बैंक के लिए छोटूराम धर्मशाला में सुबह 9 बजे यह शिविर शुरू किया जाएगा।
सोसाइटी सदस्य एवं पालिका मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलशन निझावन ने बताया कि शहीदी दिवस पर यह शिविर सेना के जवानों के लिए लगाया जा रहा है। इसे सफल बनाने में युवाओं का सहयोग अहम रहेगा। युवा बढ़-चढ़कर शिविर में हिस्सा लें। यही शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को सच्ची श्रद्धांजलि भी हाेगी। शिविर में रक्तदान करने वालों को हेलमेट देकर सम्मानित किया जाएगा। वैश्य शिक्षण संस्था के प्रधान एवं उद्योगपति नवीन जैन की और से रक्तदाताओं को हेलमेट दिए जाने की व्यवस्था की गई है। रक्तदाताओं को रिफ्रेशमेंट व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।