फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Black marketing of cylinders was happening from a closed house

Rohtak News: बंद मकान से हो रही थी सिलेंडरों की कालाबाजारी

Thu, 31 Jul 2025 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 31 Jul 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Black marketing of cylinders was happening from a closed house
महम के गांव मदीना में छापेमारी के दौरान पकड़े गए सिलेंडर। स्रोत : विभाग
महम। गांव मदीना में बुधवार को सीएम फ्लाइंग व खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने छापा डालकर बंद मकान से गैस की कालाबाजारी करने का भंडाफोड़ किया। टीम को यहां से 145 सिलेंडर बरामद हुए हैं। 65 सिलेंडर भरे और 80 खाली मिले हैं। आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर अनिल ने बताया कि सीएम फ्लाइंग की टीम को सूचना मिली की मदीना गांव में किराये पर मकान लेकर सिलिंडरों की कालाबाजारी की जा रही है।
विज्ञापन

सूचना पर टीम ने कार्रवाई करते हुए इसके बाद बुधवार को छापा डाला गया। यहां से 145 सिलिंडर मिले। भागे संचालक के खिलाफ बहु अकबरपुर थाना प्रभारी ने केस दर्ज कर लिया है। कार्रवाई के दौरान मौजूद सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर कर्मबीर, सीआईडी से दिनेश, सब इंस्पेक्टर अनिल व सब इंस्पेक्टर पदम, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सीएम फ्लाइंग की शिकायत पर सिलिंडरों की कालाबाजारी करने वाले पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
-सतीश कुमार,बहु अकबरपुर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed