फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Black jaundice affects not only the liver but also the heart and brain

Rohtak News: लिवर ही नहीं दिल-दिमाग को प्रभावित करता है काला पीलिया

Mon, 28 Jul 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 28 Jul 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Black jaundice affects not only the liver but also the heart and brain
पीजीआईएमएस के गस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग में विश्व हेपेटाइटिस डे पर मरीजों को जानकारी देते डाॅ. प्
रोहतक। काला पीलिया लिवर को ही प्रभावित नहीं करता है। यह दिल, दिमाग, त्वचा को भी प्रभावित करता है। यह एक तरह का मानसिक रोग है। कई लोग इस बीमारी को हल्के में लेते हैं। मरीज इलाज लेने व इस बारे में किसी को बताने से भी बचते हैं। ठीक होने के बावजूद मरीज अपना संदेह दूर करने के लिए काला पीलिया को दोबारा जांच कराने पीजीआई पहुंच रहे हैं। इसे मल्होत्रा सिंड्रोम नाम दिया गया है। पीजीआई के अध्ययन में सामने आया यह सच इंटरनेशनल जरनल्स ऑफ एडवांस्ड रिसर्च (आईजेआर) में प्रकाशित हो चुका है।
विज्ञापन

दरअसल, गेस्ट्रोइएंट्रोलॉस्टि विभाग में 12 साल पहले जीवन रेखा प्रोजेक्ट के तहत काला पीलिया का इलाज शुरू हुआ था। संस्थान के बाद अब काला पीलिया का प्रदेश भर में पूरी तरह निशुल्क इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

यूपी, राजस्थान, पंजाब से भी मरीज यहां इलाज लेने आ रहे हैं। इन मरीजों पर संस्थान में हुए अध्ययन में काला पीलिया का लिवर के अलावा शरीर के अन्य अंगों को प्रभावित करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटी-छोटी बीमारियों पर करा रहे जांच
काला पीलिया के मरीज व परिजन बीमारी ठीक होने के बाद डरे रहते हैं। यही वजह है कि छोटी-छोटी बीमारी होने पर वे काला पीलिया की जांच कराने संस्थान पहुंच रहे हैं। ऐसे यह मानसिक रोग बन गया है। इन मरीजों की इलाज के साथ काउंसिलिंग भी की जा रही है।
कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रो. डाॅ. वरुण अरोड़ा के सहयोग से पीजीआई लगभग आठ हजार हेल्थकेयर वर्कर्स को हेपेटाइटिस बी की निशुल्क तीन खुराक दे रहा है। इसके लिए 24 हजार खुराक पीजीआई को मिल चुकी हैं।

ओपीडी में 20 मरीज आ रहे रोज
पीजीआई की ओपीडी में काला पीलिया के 20 मरीज रोजाना आ रहे हैं। इसके अलावा, 60 मरीज पुराने होते हैं। ओपीडी में आने वाले 80 मरीजों में यूपी, दिल्ली, राजस्थान व पंजाब के भी मरीज शामिल हैं। अब तक 26 हजार हेपेटाइटिस सी व 12 हजार हेपेटाइटिस बी के मरीज पंजीकृत हो चुके हैं। इलाज के बाद ये सामान्य जीवन बिता रहे हैं।

गर्भस्थ शिशु को किया सुरक्षित
स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष प्रो. डॉ. पुष्पा दहिया, प्रो. डाॅ. वाणी मल्होत्रा व नोडल ट्रीटमेंट सेंटर अधिकारी ने काला पीलिया से पीड़ित महिलाओं के गर्भस्थ शिशु को सुरक्षित बनाया है। संस्थान में अब तक 500 काला पीलिया पीड़ित गर्भवती में जरूरत अनुसार इलाज व नवजात को हेपेटाइटिस बी की इम्युनोग्लोबिन और हेपेटाइटिस बी वैक्सीन के लगाने से हेपेटाइटिस बी से पूर्ण सुरक्षित करने में सफलता प्राप्त की है।

इसी प्रकार 25-30 मरीज प्रतिमाह डायलिसिस के दौरान काला पीलिया की बीमारी से ग्रसित मिल रहे हैं। काला पीलिया मरीजों के परिवार में 13 प्रतिशत सदस्यों में यह बीमारी पाई जा रही है। काला पीलिया के वायरस के टेस्ट का दायित्व डॉ. परमजीत सिंह गिल, प्रोफेसर माइक्रोबायोलॉजी निभा रहे हैं।
- डॉ. प्रवीण मल्होत्रा, नोडल अधिकारी, काला पीलिया नोडल ट्रीटमेंट सेंटर, पीजीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed