फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Black fungus enters the body through nose and mouth

नाक और मुंह से शरीर में प्रवेश करता है ब्लैक फंगस

Tue, 25 May 2021 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Black fungus enters the body through nose and mouth
ब्लैक फंगस के एक फंगल इंफेक्शन है, जो नाक व मुंह से शरीर में प्रवेश करता है। इसके लक्षण नजर आने पर अनदेखा न करें, तुरंत इलाज शुरू करें। यह कहना है पीजीआईएमएस के ईएनटी विभाग के अध्यक्ष डॉ. आदित्य भार्गव का।
विज्ञापन

डॉ. भार्गव ने कहा कि ब्लैक फंगस एक फंगल इंफेक्शन है जो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रस्त लोगों की रोगाणुओं से लड़ने की क्षमता कम कर देता है। यह नाक या मुंह के जरिये शरीर में प्रवेश करता है। दूसरे चरण में आंखों को प्रभावित करता है और तीसरे चरण में दिमाग पर हमला करता है। इसके इलाज के लिए चार से छह हफ्ते तक दवा लेनी पड़ती है, गंभीर मामलों में तीन माह तक इलाज चलता है। ब्लैक फंगस वातावरण में मौजूद है, मिट्टी में इसकी मौजूदगी ज्यादा होती है। स्वस्थ और मजबूत इम्यूनिटी वाले लोगों पर यह हमला नहीं कर पाता। पर दूसरी गंभीर बीमारियों शुगर, कैंसर, ट्रांसप्लांट करवाने वाले मरीजों को इसका खतरा ज्यादा होता है। स्टेरॉयड के अधिक इस्तेमाल से इम्यूनिटी कमजोर होने या अधिक समय तक आईसीयू में रहने वाले मरीज भी ब्लैक फंगस को लेकर संवेदनशील होते हैं। ब्लैक फंगस के शिकार लोगों के आंख व नाक के पास लाल निशान पड़ सकते हैं, दर्द हो सकता है। इसके अलावा बुखार, सिर दर्द खांसी, सांस लेने में तकलीफ, खून की उल्टी और मानसिक संतुलन में बदलाव जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
विज्ञापन

ब्लैक फंगस संक्रमण के संकेत
ब्लैक फंगस के संक्रमण के संकेत या चेतावनी पहले ही मिल जाती है। अगर नाक में दिक्कत हो, सिरदर्द हो, चेहरे के एक हिस्से में दर्द महसूस हो और उस हिस्से पर सूजन आ जाए, चेहरा सुन्न पड़ रहा हो, चेहरे का रंग बदल रहा हो, पलकों पर सूजन हो या दांत हिलने लगें तो इसे ब्लैक फंगस का हमला समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेफड़ों पर संक्रमण
अगर ब्लैक फंगस ने फेफड़ों पर हमला कर दिया है तो बुखार, सांस लेने में दिक्कत, खांसी, खांसी में खून आना, सीने में दर्द व धुंधला दिखाई देने लगता है।
यह करें
हाइपरग्लाइकेमिया पर नियंत्रण रखें। डायबिटीज के मरीज अगर कोरोना संक्रमित होते हैं तो वे डिस्चार्ज होने के बाद ब्लड ग्लूकोज स्तर पर नजर रखे। स्टेरॉयड का इस्तेमाल सावधानीपूर्वक करें। ऑक्सीजन थेरेपी के दौरान साफ और स्टेराइल वाटर का इस्तेमाल करें। एंटीबायोटिक और एंटी फंगल दवाओं का इस्तेमाल विवेकपूर्ण तरीके से किया जाए।
यह न करें
लक्षणों को नजरंदाज न करें, नाक बंद होने के सभी मामलों को बैक्टीरियल इंफेक्शन न समझें, खासतौर पर कोरोना के केस में। जांच करवाने से न हिचकें और इलाज में देरी न करें।

अफवाहों पर ध्यान न दें
ब्लैक फंगस को लेकर अफवाहों पर ध्यान न दें। इनमें कुछ कच्चा खाने से फंगल इंफेक्शन होना, इधर-उधर से आए ऑक्सीजन सिलिंडर से मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट देना और यह इंफेक्शन किसी विशेष स्थान पर हो रहा है आदि शामिल हैं। सच यह है कि होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों में भी फंगल इंफेक्शन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed