फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP's social engineering, fielded seven Jat candidates

Rohtak News: भाजपा की सोशल इंजीनियरिंग, सात जाट प्रत्याशी उतारे मैदान में

Sun, 16 Feb 2025 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
BJP's social engineering, fielded seven Jat candidates
15सीटीके18...बड़े बाजार में टिकट ना मिलने पर नाराज भाजपा कार्यकर्ता। अमर उजाला
रोहतक। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने मेयर प्रत्याशी के बाद 22 वार्ड पार्षदों की सूची जारी कर दी है। सबसे ज्यादा सात जाट समाज से प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि चार एससी व चार पंजाबी समुदाय से टिकट दिया गया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर छह में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आई महिला प्रत्याशी नीरा भटनागर को टिकट मिलने से भाजपा के कई कार्यकर्ता नाराज हैं और पार्टी से टिकट बदलने की मांग की है। उधर, आम आदमी पार्टी ने मेयर प्रत्याशी के लिए युवा चेहरे अमित खटक को टिकट दिया है।
विज्ञापन


लोकसभा व विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा का जिले में पूरी तरह सफाया कर दिया था। पहले तो कांग्रेस का सांसद बना, फिर चारों विधानसभा सीट जीती। ऐसे में भाजपा ने नगर निगम चुनाव में रणनीति बदली है। 22 वार्ड में सबसे ज्यादा सात प्रत्याशी जाट समाज से उतारे हैं। इसके बाद चार एससी तो चार पंजाबी समुदाय से आने वाले उम्मीदवारों को टिकट दिया है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ चुकी अनीता मिगलानी व नीरा भटनागर पर भी भरोसा जताया है। हालांकि, बड़े बाजार में भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने नीरा को टिकट देने का विरोध किया। कहा कि नीरा भाजपा से कांग्रेस में चली गई थी। छह माह पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ गई। जब वे दशकों से भाजपा में हैं। पार्टी कार्यालय में पहुंचकर टिकट बदलने की मांग की। हालांकि, वहां प्रदेश स्तर का कोई पदाधिकारी नहीं मिला। वहीं, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के करीबी कपिल नागपाल वार्ड सात से पहली बार कोई चुनाव लड़ेंगे। बिना आवेदन किए टिकट मिलने का इंतजार कर रहे निवर्तमान पार्षद राधेश्याम ढल का नाम सूची से गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 नए चेहरे उतारे पार्टी ने मैदान में
भाजपा ने 22 वार्ड में 14 नए चेहरों को उतारा है। सुरेश किराड़, कंचन खुराना, नीरा भटनागर, अनीता मिगलानी, मुक्ता नागपाल, डिंपल जैन व प्रवीण कौशिक पहले निगम चुनाव लड़ चुके हैं। राजेश प्रधान की पत्नी पहले पार्षद रह चुकी हैं। अक्षय, आशा लता, शोभा बिड़लान, रिंकू देवी, कपिल नागपाल, कविता सैनी, कुलबीर, मेजर ज्योति बोहर, सुशील नांदल, धर्मबीर फौजी, देवी रानी रोहिल्ला, नरेंद्र कौशिक, बिजेंद्र बैरागी व रीना सुनारिया पहली बार चुनाव लड़ेंगी।
अंतरजातीय विवाह करने वाली मेजर ज्योति बोहर वार्ड 11 से प्रत्याशी
भाजपा ने वार्ड 10 से मेजर ज्योति बोहर को मैदान में उतारा है, जिसने भाजपा के ओबीसी रमेश बोहर से शादी कर रखी है। रमेश हरियाणा कुश्ती संघ व पांचाल विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। ज्योति छिक्कारा मूलरूप से झज्जर जिले के गांव लडरावण गांव की रहने वाली हैं। 2008 वह सेना में लेफ्टिनेंट के तौर पर भर्ती हुई थीं। बाद में मेजर बन गई थीं। 2012 में उसने रमेश बोहर से शादी कर ली। दो साल पहले उन्होंने बच्चाें की देखभाल के लिए वीआरएस ले ली। उसकी दो जुड़वा बेटी व एक बेटा है।
कांग्रेस से आए प्रत्याशी को टिकट, 50 साल पुराने भाजपा दावेदार की अनदेखी
वार्ड छह ललित मग्गू की पुत्रवधू तमन्या मग्गू ने टिकट मांगा था, जबकि भाजपा ने पूर्व पार्षद नीरा भटनागर को टिकट दिया है। टिकट न मिलने से नाराज मग्गू परिवार बड़ा बाजार में एकत्रित हुआ और अपनी सार्वजनिक तौर पर नाराजगी व्यक्त की। ललित मग्गू ने कहा कि वार्ड में जातिगत समीकरण की भी अनदेखी की गई है। समुदाय विशेष के 80 प्रतिशत वोट हैं, जबकि ऐसी महिला प्रत्याशी को टिकट दिया है तो एक बार भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में गई और फिर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आईं। मग्गू परिवार ने प्रदेश अध्यक्ष के नाम पत्र भी लिखा है, जिसमें अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

भाजपा के 22 प्रत्याशियों की सूची
जाट समाज से
वार्ड प्रत्याशी
1 अक्षय
9 कुलबीर
10 मेजर ज्योति बोहर
11 राजेश प्रधान
12 सुशील नांदल
13 सूबेदार धर्मबीर फौजी
22 रीना रानी
........
एससी समाज
2 आशालता
3 शोभा बिड़लान
4 रिंकू देवी
5 सुरेश किराड़
...
पंजाबी समाज
7 कपिल नागपाल
14 कंचन खुराना
15 अनिता मिगलानी
16 मुक्ता नागपाल
...
ब्राह्मण व बनिया समाज
17 डिंपल जैन
19 नरेंद्र कौशिक
20 प्रवीण कौशिक
...
अन्य समाज
6 नीरा भटनागर कायस्त
8 कविता सैनी
18 देवी रानी रोहिल्ला
21 बीजेंद्र बैरागी

आप ने दिया अमित खटक को मेयर का टिकट
आम आदमी पार्टी ने फतेहपुरी कॉलोनीवासी अमित खटक को टिकट दिया है। खटक 2018 में भाजपा में शामिल हुए और वार्ड पांच से निगम चुनाव लड़ा, लेकिन जीत नहीं सके। 2021 में अमित खटक आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। 2023 में पार्टी ने आम आदमी पार्टी यूथ विंग का प्रदेश महासचिव बनाया।
ग्रोवर से मिलने पहुंचे रामअवतार
भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के करीबी ओमप्रकाश बागड़ी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व ओएसडी अमरजीत सोलंकी टिकट लेने में नाकाम रहे। टिकट तीन बार विस चुनाव हार चुके एससी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामअवतार वाल्मीकि के हाथ लगा। शनिवार सुबह रामअवतार पूर्व मंत्री के घर पहुंचे। इसके बाद पार्टी कार्यालय में प्रत्याशियों के साथ बैठक की।

15सीटीके18...बड़े बाजार में टिकट ना मिलने पर नाराज भाजपा कार्यकर्ता। अमर उजाला

15सीटीके18...बड़े बाजार में टिकट ना मिलने पर नाराज भाजपा कार्यकर्ता। अमर उजाला

15सीटीके18...बड़े बाजार में टिकट ना मिलने पर नाराज भाजपा कार्यकर्ता। अमर उजाला

15सीटीके18...बड़े बाजार में टिकट ना मिलने पर नाराज भाजपा कार्यकर्ता। अमर उजाला

15सीटीके18...बड़े बाजार में टिकट ना मिलने पर नाराज भाजपा कार्यकर्ता। अमर उजाला

15सीटीके18...बड़े बाजार में टिकट ना मिलने पर नाराज भाजपा कार्यकर्ता। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed