फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP's contact campaign on Shakti Kendra session from today

Rohtak News: भाजपा का शक्ति केंद्र सत्र पर संपर्क अभियान आज से

Thu, 18 Jul 2024 05:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
BJP's contact campaign on Shakti Kendra session from today
17सीटीके36... भारतीय जनता पार्टी की बैठक मौजूद पदा​धिकारी। स्रोत:पार्टी
रोहतक। भारतीय जनता पार्टी की बुधवार को रोहतक, कलानौर व गढ़ी-सापला किलोई विधानसभा के प्रमुख पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। यहां अपने क्षेत्र के हर बूथ पर जीत सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही भाजपा का शक्ति केंद्र सत्र पर संपर्क अभियान वीरवार से शुरू करने फैसला लिया गया। जिले की सभी मंडल इकाइयों के मंडल, जिला व प्रदेश पदाधिकारी एक सप्ताह के लिए प्रवास कार्य में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


पार्टी जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका ने कहा कि हमें अपने क्षेत्र के हर बूथ को जीत में सुनिश्चित करने का कार्य करना है। हमारे चारों विधानसभा के प्रवासी संपर्क संयोजक क्रमशः महम में अशोक खुराना, कलानौर में अजय शर्मा, गढ़ी सांपला किलोई में जिला उपाध्यक्ष उदय भान मलिक व रोहतक में पूर्व पार्षद नीलम पांचाल संपर्क करेंगे। जिले की सभी मंडल इकाइयों के मंडल, जिला व प्रदेश पदाधिकारी एक सप्ताह के लिए प्रवास के कार्य में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित सभी मंडल अध्यक्षों व प्रभारियों को प्रवास संपर्क संयोजक के साथ सहयोग करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जिला मीडिया संपर्क प्रमुख अजय शर्मा ने बताया कि सभी जिला पदाधिकारी मंडलों के सभी शक्ति केंद्रों पर जाकर त्रिदेव का सत्यापन करेंगे व मुख्यमंत्री नायब सैनी की ओर से विगत दिन लिए गए जन हितैषी फैसलों को जन जन तक पहुंचने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक, जिला महामंत्री आशा शर्मा, पूर्व सीनियर उप महापौर राजकमल उर्फ राजू सहगल, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश भाटिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक चौधरी राजेश भालौठ, पार्षद डिंपल जैन सुरजीत जसिया, शीशपाल चौहान, कप्तान सिंह जसिया मंडल अध्यक्ष गुलशन दुआ, सुरेश सैनी, अशोक सहगल, राजीव भांकर रवि हुड्डा, सूबेदार धर्मवीर सिंह जितेंद्र कौशिक सतीश ठेकेदार अमित बंसल संजय बल्हारा पवन आहूजा कुलविंदर सिंह सिक्का कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed