{"_id":"e20097e8c71f64a245a0e9759d126d06","slug":"bjp-will-show-in-power-in-rohtak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा के गढ़ में भाजपा सरपंचों के सहारे दिखाएगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा के गढ़ में भाजपा सरपंचों के सहारे दिखाएगी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 06 Feb 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला परिषद चुनाव में बड़ी जीत का दावा कर रही सत्ताधारी पार्टी भाजपा अब
विज्ञापन
सरपंचों के सहारे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ भेदने की तैयारी
में है। 15 फरवरी को रोहतक में होने वाले सरपंचों के शपथ ग्रहण समारोह के
बहाने भाजपा सरकार हुड्डा के गढ़ में भीड़ जुटाएगी।
पूरे प्रदेश के सरपंचों का मेला प्रदेश की सियासी राजधानी रोहतक में लग रहा है तो इसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। जानकारों की मानें तो हुड्डा के गढ़ में जड़ जमाने को सरकार ने कार्यक्रम रोहतक में रखा है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए जाट संस्था का मैदान चुना जा सकता है। यहां खुद सीएम मनोहर लाल खट्टर और पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ नवनिर्वाचित सरपंचों से मिलेंगे।
बता दें कि जिला परिषद और ब्लॉक समिति सदस्यों को सीएम सिटी और भाजपा का गढ़ माने जाने वाले करनाल में 12 फरवरी को शपथ दिलाई जाएगी। कहा जा रहा है समारोह में सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश भी देगी।
सरपंचों का शपथ ग्रहण समारोह भले ही सरकारी हो, लेकिन इसे रोहतक में करने से सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। रोहतक पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गृह जिला है और इसे उनका गढ़ माना जाता है। हुड्डा के गढ़ में जड़ जमाने के लिए ही यहां सरपंचों का शपथ ग्रहण समारोह करने की बात कही जा रही है।
सूत्रों की मानें तो उस शपथ ग्रहण समारोह में सीएम सभी सरपंचों से मिलेंगे और उनसे बात भी करेंगे। क्योंकि राजनीति की सबसे छोटी कड़ी पंचायत के जनप्रतिनिधि सरकार और पार्टी दोनों के लिए ही अहम हैं। वहीं इससे पहले 2010 में कांग्रेस भी इस तरह कुरुक्षेत्र में सरपंचों का शपथ ग्रहण समारोह कर चुकी है।
कांग्रेस व पूर्व सीएम हुड्डा के लिए भले ही रोहतक काफी अहम हो, लेकिन उस समय कुरुक्षेत्र में समारोह रखा गया था। तत्कालीन सीएम हुड्डा खुद समारोह में शामिल हुए थे। जानकारों का तो यहां तक कहना है कि वहां इनेलो की पकड़ ज्यादा मजबूत थी, इसलिए सरपंचों के सहारे कुरुक्षेत्र में भीड़ जुटाई गई थी।
जाट कालेज को मंजूरी, खेल स्टेडियम पर भी नजर
सरपंचों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए अभी तक जाट कॉलेज का मैदान और राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का नाम रखा गया है। जिनमें से जाट कालेज के मैदान को पंचायती राज मंत्री ओपी धनखड़ से मंजूरी मिली है। लेकिन वहां की स्थिति को देखकर ही अधिकारी साफ करेंगे कि समारोह वहां होगा या नहीं।