फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP will hold meetings at 4706 Shakti Kendras in the state: Barauli

प्रदेश में भाजपा 4706 शक्ति केंद्रों पर करेगी बैठक : बड़ौली

Wed, 08 Apr 2026 03:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
BJP will hold meetings at 4706 Shakti Kendras in the state: Barauli
12-भाजपा संगठन के पदा​धिकारियों की बैठक लेते प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली। स्रोत : पार्टी

विज्ञापन

रोहतक। भाजपा कार्यालय मंगल-कमल में मंगलवार को संगठन की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि पार्टी की ओर से संगठन स्तर पर 21 व 22 अप्रैल को 4706 केंद्रों पर बैठकें हाेंगी। इसके लिए कार्यक्रमों का खाका तैयार किया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी का 47वां स्थापना दिवस 20,629 बूथों पर धूमधाम से मनाया गया। केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों की बूथ स्तर पर चर्चा की गई। अब डॉ. भीम आंबेडकर जयंती को भाजपा बूथ स्तर पर मनाएगी। इसके लिए 15 से 20 अप्रैल तक अभियान चलाया जाएगा। 13 अप्रैल को जहां-जहां आंबेडकर की मूर्तियां लगी हैं, वहां स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

शाम के समय दीपोत्सव होगा। 14 अप्रैल को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं सरकार में मंत्री कृष्ण बेदी, डाॅ. अर्चना गुप्ता और सुरेंद्र पूनिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी शमशेर सिंह खरक, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, प्रदेश प्रवक्ता राज कुमार कटारिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
मंडियों में नियमों से किसानों को नहीं, कांग्रेस को दिक्कत : कृष्ण बेदी

माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। प्रदेश की भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा है कि सरकार ने मंडियों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए पारदर्शी सिस्टम बनाया है। इससे किसानों को नहीं, कांग्रेस को दिक्कत हो रही है। वे मंगलवार को भाजपा कार्यालय मंगल-कमल में संगठन की बैठक के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।
बेदी ने कहा कि गेहूं की खरीद व उठान सही तरीके से हो, इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने व्यापक योजना तय की है। मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई हैं जो मंडियों में निरीक्षण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री खुद भी मंडियों में जा रहे हैं।
एक सवाल के जवाब में बेदी ने कहा कि फाॅर्म जे कटने के बाद 48 घंटों में किसानों के खातों में पैसे आ रहे हैं। दावा किया कि 24 फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं। कहा, प्रदेश के साथ राजस्थान, पंजाब, यूपी व हिमाचल प्रदेश की सीमाएं लगती हैं इसलिए सरकार ने पारदर्शी सिस्टम बनाया है ताकि एमएसपी ज्यादा मिलने के चलते दूसरे राज्यों के किसान यहां अपनी फसल न बेच जाएं।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर बेदी बोले-हुड्डा सरकार की तारीफ करने के लिए थोड़ा विपक्ष के नेता बने हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने शासन में किसानों का अपमान किया है। किसानों को दो-दो रुपये के चेक मिलते थे।

प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के कुशासन से जनता परेशान है। टीएमसी की सरकार में जातीय दंगे हुए और लोगों को परेशान किया गया। 100 फीसदी भाजपा की सरकार बनेगी। कांग्रेस के नेता बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं। एक सवाल पर कहा कि महिलाओं को पंचायत में 50 प्रतिशत आरक्षण, लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मोदी सरकार ने ही दिया है।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed