फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP was stunned by the tremendous public support for the Yatra

Rohtak News: यात्रा को जबरदस्त जनसमर्थन से भाजपा बौखलाई

Wed, 20 Dec 2023 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 20 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
BJP was stunned by the tremendous public support for the Yatra
सांपला। आम आदमी पार्टी (आप) की बदलाव यात्रा का सांपला पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि इस यात्रा में देखा गया कि लोग प्रदेश में बदलाव चाहते हैं। बदलाव यात्रा को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। इसलिए भाजपा बौखलाई और डरी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के पिछले नौ साल के राज में हरियाणा अपराध का प्रदेश बन गया है। खुलेआम पलवल में फायरिंग, गुरुग्राम में मुठभेड़ और जगह जगह हत्याएं व दुष्कर्म की वारदात होती हैं। हरियाणा में प्रतिदिन 5-6 दुष्कर्म के मामले हुए हैं। आंकड़े बताते हैं कि इस साल हरियाणा में अब तक 974 हत्याएं हो चुकी हैं। इसके अलावा 1700 केस दुष्कर्म के, 139 केस सामूहिक दुष्कर्म के, 3871 केस अपहरण, 271 केस डकैती और क्राइम अगेंस्ट वूमेन के 10946 केस हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 25 साल कांग्रेस और 9 साल भाजपा ने राज किया। अब तक प्रदेश के लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। अब बदलाव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी व्यवस्था बदलाव के लिए यात्रा निकाल रही है, ताकि स्कूल-अस्पताल अच्छे हों। सभी को 24 घंटे मुफ्त बिजली-पानी मिले। पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में सरकार बनने पर टोल टैक्स हटाए जाएंगे। खादी पड़े दो लाख पद भखे जाएंगे। इस मौके पर बिजेंद्र हुड्डा, जगवीर हुड्डा, प्रवीण, घुसकानी, राम रतन हुड्डा, नवीन सांपला, दीपक धनखड़ समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed