फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP war room: Every assembly is connected to Rohtak, Chandigarh and Gurugram, strategy is prepared for media

भाजपा का वार रूम: रोहतक, चंडीगढ़ और गुरुग्राम से कनेक्ट है हर विधानसभा, मीडिया को लेकर तैयार होती है रणनीति

Wed, 02 Oct 2024 10:26 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 02 Oct 2024 10:26 AM IST
सार

भाजपा के वार रूम से विपक्ष के नेताओं के बयानों की बाकायदा रिपोर्ट बनती है। इसके बाद एक्सपर्ट मंथन करते हैं, कैसे पलटवार करना है। इसके अलावा फील्ड या न्यूज चैनल पर होनी वाली बहस के दौरान की वीडियो क्लिप निकाली जाती हैं।

विज्ञापन
BJP war room: Every assembly is connected to Rohtak, Chandigarh and Gurugram, strategy is prepared for media
हरियाणा भाजपा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा विधानसभा चुनाव को लेकर रोहतक स्थित प्रदेश कार्यालय में बने वार रूम से चुनावी गतिविधियां संचालित करती है। प्रिंट मीडिया को लेकर रोहतक, सोशल मीडिया को लेकर गुरुग्राम और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को लेकर चंडीगढ़ में रणनीति तैयार होती है।

विज्ञापन


भाजपा का रोहतक में राजीव सनसिटी में चार मंजिल का प्रदेश कार्यालय है। यहां दूसरी मंजिल पर वाररूम बनाया गया है। इसमें 50 से 60 कंप्यूटर हैं, जहां एक्सपर्ट रात 12 बजे तक काम करते हैं। हर विधानसभा का डाटा वाररूम में उपलब्ध है। किस हलके में कितने सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उनके मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप नंबर हैं। वाररूम पर नियंत्रण आईटी मेल का है। एक्सपर्ट हलकावाइज सुबह व शाम की रिपोर्ट बनाते हैं। भाजपा के किस नेता ने बयान दिया, विपक्ष ने क्या जवाब दिया।
विज्ञापन


सुबह प्रिंट मीडिया में क्या रहा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व सोशल मीडिया में क्या चल रहा है। विपक्ष के नेताओं के बयानों की बाकायदा रिपोर्ट बनती है। इसके बाद एक्सपर्ट मंथन करते हैं, कैसे पलटवार करना है। इसके अलावा फील्ड या न्यूज चैनल पर होनी वाली बहस के दौरान की वीडियो क्लिप निकाली जाती हैं। यूट्यूबर की टीम लगाई गई हैं जो फील्ड में जाकर स्टोरी तैयार करती हैं। लोगों से बातचीत करती हैं। जो पक्ष में बोलते हैं या विपक्ष के खिलाफ बोलते हैं, उनको पहले सत्यापित किया जाता है। इसके बाद आगे चलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक में ही मुख्य कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से चंडीगढ़ व गुरग्राम की टीम के साथ तालमेल रहता है। अरुण यादव आईटी सेल के इंचार्ज हैं, जो गुरुग्राम में बैठते हैं। कंट्रोल रूम में 50 से 60 कार्यकर्ता पूरा काम संभाले हुए हैं। दो शिफ्ट में काम चलता है। बाहर से किसी की ड्यूटी नहीं लगाई गई है। -अरविंद सैनी, प्रदेश मीडिया प्रभारी, भाजपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed