{"_id":"5f81f4998ebc3e9b8409e9ee","slug":"bjp-trector-raily-rohtakcity-news-rtk577687858","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने 70 साल तक किसानों को छला, कुर्सी के लिए अब बना रही मोहरा : धनखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने 70 साल तक किसानों को छला, कुर्सी के लिए अब बना रही मोहरा : धनखड़
विज्ञापन
ट्रैक्टर यात्रा में शामिल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, सांसद अरविंद शर्मा व पूर्व मंत्र
- फोटो : RohtakCity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक/सांपला। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि 70 साल तक कांग्रेस ने किसानों के साथ छलावा किया। अब कुर्सी पाने के लिए किसानों को ही मोहरा बनाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहती है, लेकिन ट्रैक्टर यात्रा में आए किसानों के उत्साह से साफ है कि कांग्रेस को निराशा हाथ लगेगी। धनखड़ शनिवार को कृषि कानून के समर्थन में झज्जर के डीघल गांव से सांपला पहुंची ट्रैक्टर यात्रा को संबोधित कर रहे थे। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति झूठ के सहारे चल रही है। झूठ के सहारे किसानों में भ्रम फैलाकर अपनी राजनीति को वह जिंदा रखे हुए है। लेकिन, सच यह है कि कांग्रेस का झूठ बिकेगा नहीं, बल्कि भाजपा किसान का दाना-दाना खरीदेगी। कांग्रेस द्वारा एक माहौल बनाया जा रहा है कि मंडियां बंद हो जाएंगी, एमएसपी को खत्म कर देंगे, किसान की जमीन को बड़े बड़े कारपोरेट घरानों को बेच देंगे। जबकि, ऐसा कुछ नहीं होना है। मंडियां पहले की तरह रहेंगी, फसलों का एमएसपी पहले की तरह ही मिलेगा। वहीं, रोहतक से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि अपनी राजनीति जमीन खिसकती देख अब विपक्ष किसानों को मोहरा बना रहा है, लेकिन सबको पता है कि झूठ ज्यादा दिन नहीं चलती है। उन्होंने कहा कि आज धान व बाजरे की खरीद को लेकर भी किसान पूरी तरह से संतुष्ट हैं। वहीं, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही लूट व झूठ की राजनीति की है और अब कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह कृषि विधायक बिल को लेकर भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि जिस तरह से ट्रैक्टर यात्रा को ग्रामीणों ने समर्थन दिया है, उससे साफ है किसान पूरी तरह से इस बिल के समर्थन में है।
---
कुलताना में युवाओं ने दिखाए काले झंडे, सरपंच ने किया स्वागत
वहीं, डीघल से यात्रा सांपला के गांव कुलताना में पहुंची तो कुछ युवाओं ने काले झंडे दिखाकर यात्रा का विरोध किया। जबकि कुछ कदम आगे चलते ही सरपंच विनोद के नेतृत्व में लोगों ने यात्रा का स्वागत भी किया। इस मौके पर सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि विपक्ष अच्छे काम का भी विरोध कर रहा है। विरोध के नाम पर केवल राजनीतिक रोटियां सेंकी जा रही हैं। इस मौके पर भाजपा के झज्जर व रोहतक के नेता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
---
कुलताना में युवाओं ने दिखाए काले झंडे, सरपंच ने किया स्वागत
वहीं, डीघल से यात्रा सांपला के गांव कुलताना में पहुंची तो कुछ युवाओं ने काले झंडे दिखाकर यात्रा का विरोध किया। जबकि कुछ कदम आगे चलते ही सरपंच विनोद के नेतृत्व में लोगों ने यात्रा का स्वागत भी किया। इस मौके पर सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि विपक्ष अच्छे काम का भी विरोध कर रहा है। विरोध के नाम पर केवल राजनीतिक रोटियां सेंकी जा रही हैं। इस मौके पर भाजपा के झज्जर व रोहतक के नेता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन