{"_id":"66f292dee9db44de8005896a","slug":"bjp-state-president-taunts-congress-rahul-gandhi-approved-slip-expenses-hooda-trapped-in-love-for-son-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP प्रदेशाध्यक्ष का कांग्रेस पर तंज:राहुल गांधी ने लगाई पर्ची-खर्ची पर मुहर, पुत्रमोह में फंसे हुए हैं हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP प्रदेशाध्यक्ष का कांग्रेस पर तंज:राहुल गांधी ने लगाई पर्ची-खर्ची पर मुहर, पुत्रमोह में फंसे हुए हैं हुड्डा
Tue, 24 Sep 2024 04:02 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 24 Sep 2024 04:02 PM IST
सार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि 25 सितंबर बुधवार को गोहाना में रोहतक-पानीपत राजमार्ग के किनारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होगी। रैली में रोहतक लोकसभा क्षेत्र की नौ, सोनीपत लोकसभा क्षेत्र की नौ व पानीपत जिले की चार विधानसभाओं से कार्यकर्ता व नेता गोहाना आएंगे।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली
- फोटो : संवाद
विस्तार
रोहतक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का कहना है कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 62 सीट जीतकर बहुमत से सरकार बनाएगी। प्रदेश के अंदर जो माहौल बना हुआ है, उसके आधार पर यह आंकलन किया गया है। बड़ौली मंगलवार को पार्टी के प्रदेश मीडिया केंद्र में पत्रकारों बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस का ढोल फट चुका है। राहुल गांधी जहां विदेशों में जाकर देश को अपमानित करने का मौका नहीं चूके, वहीं रैली की तैयारी कर पर्ची व खर्ची की मंशा पर मोहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि जहां से कांग्रेस प्रत्याशी ने पहले अपना घर भरने की बात कही थी, वहीं पर राहुल गांधी रैली करने जा रहे हैं। इससे साफ है कि उन्होंने भ्रष्टाचार व पर्ची व खर्ची की कांग्रेस नेताओं की मंशा पर मोहर लगा दी है। बड़ौली ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा पुत्र मोह में फंसे हुए हैं। इसलिए पहले अशोक तंवर और अब कुमारी सैलजा का अपमान किया।
विज्ञापन
गोहाना में होगी 22 विधानसभा हलकों की रैली
बड़ौली ने बताया कि 25 सितंबर बुधवार को गोहाना में रोहतक-पानीपत राजमार्ग के किनारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होगी। रैली में रोहतक लोकसभा क्षेत्र की नौ, सोनीपत लोकसभा क्षेत्र की नौ व पानीपत जिले की चार विधानसभाओं से कार्यकर्ता व नेता गोहाना आएंगे। बड़ौली ने कहा कि रैली का समय सुबह 10 बजे रखा गया है।
विज्ञापन