Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP state in-charge Smriti Irani will visit Rohtak on the 5th

Rohtak News: भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी पांच को रोहतक आएंगी

Mon, 23 Nov 2026 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
BJP state in-charge Smriti Irani will visit Rohtak on the 5th
रोहतक। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी 4 से 6 दिसंबर तक जींद, रोहतक और झज्जर का दौरा करेंगी। उनके साथ प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. भोला सिंह भी रहेंगे। इस दौरान वे संगठन की समीक्षा और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगी। हरियाणा प्रभारी बनने के बाद उनका यह पहला जिला स्तरीय दौरा है।
विज्ञापन


4 दिसंबर को जींद में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों और पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठकें होंगी।

5 दिसंबर को सुबह 10 से 11 बजे रोहतक पहुंचेंगी। यहां 11:30 से 12:10 बजे तक 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी। इसके बाद जिला और प्रदेश पदाधिकारियों तथा मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठकें होंगी। प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक ने बताया कि दौरे की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन


6 दिसंबर को रोहतक में बूथ अध्यक्ष के निवास पर चाय कार्यक्रम में बूथ समिति सदस्यों और पन्ना प्रमुखों से संवाद करेंगी। इसके बाद झज्जर में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें होंगी। शाम को कोर ग्रुप की बैठक के साथ दौरा संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed