फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP's internal election

भाजपा के बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति के चुनाव 20 से 25 दिसंबर तक

Sun, 08 Dec 2019 02:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
BJP's internal election
रोहतक। भाजपा के बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति के चुनाव 20 से 25 दिसंबर तक होंगे। शनिवार को विकास सदन में हुई पार्टी की संगठनात्मक बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्ष प्रदेश चुनाव अधिकारी श्रीनिवास गोयल ने की जबकि प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ठ, सांसद एवं महामंत्री संजय भाटिया, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, सह चुनाव प्रभारी जंग बहादुर चौहान ने विशेष तौर पर भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया कि 9 दिसंबर तक मंडल चुनाव अधिकारी और सह चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति होगी। 10-11 और 12 दिसंबर को जिले के अनुसार इन अधिकारियों की कार्यशाला होगी। 13 दिसंबर तक 4-5 बूथों पर बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति चुनाव करवाने के लिए बूथ चुनाव प्रभारी नियुक्त होंगे। 15-16 और 17 दिसंबर को विधानसभा के अनुसार बूथ चुनाव प्रभारियों की कार्यशाला होगी, 20 से 25 दिसंबर तक बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति के चुनाव होंगे और ये चुनाव होने के बाद 28 दिसंबर को फिर बैठक होगी। चुनाव अधिकारी श्रीनिवास गोयल ने कहा कि मेहनती व कर्मठ अनुशासन को मानने वाले कार्यकर्ताओें को ही पार्टी संगठन में जिम्मेदारी देकर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्हीं कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन में पदाधिकारी बनाएं जो सक्रिय सदस्य हों, पार्टी में आस्था और अनुशासन के साथ काम करने में सक्रिय रहे हैं। भाजपा में सबसे पहले बूथ फिर मंडल स्तर, जिला स्तर और इसके बाद प्रदेश स्तर के संगठनात्मक चुनाव होंगे। मीटिंग में पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के अलावा सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला चुनाव अधिकारी ओर सह चुनाव अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed