फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP not a government elected by people but a government run by EVM Kuldeep Vats

जनता की चुनी हुई नहीं, ईवीएम की सरकार है भाजपा : कुलदीप वत्स

Thu, 06 Feb 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 06 Feb 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
BJP not a government elected by people but a government run by EVM Kuldeep Vats
05सीटीके29..सेक्टर-36 में बादली विधायक कुलदीप वत्स का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
रोहतक। सरकार के मंत्री व अफसर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। मैं विधानसभा में सबूत रखूंगा। क्या मुख्यमंत्री नायब सैनी इनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे? यह कहना है बादली विधायक कुलदीप वत्स का। वह बुधवार को सेक्टर 36 में अपने जानकार के घर निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।
विज्ञापन

विपक्ष के नेता का नाम 8 फरवरी के बाद होगा घोषित
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार 100 दिन में विकास का राग अलाप रही है। पिछले 10 साल व एक माह में कितना विकास हुआ, यह अनिल विज ने बता दिया है। भाजपा जनता की चुनी हुई नहीं, बल्कि ईवीएम की सरकार है। सरकार के कुछ अधिकारी वर्षों से एक जगह जमे हुए हैं। ये पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। पटवारियों की लिस्ट जारी करना तो एक बहाना था, असल में बड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने से सरकार बचना चाहती है। उन्होंने कहा कि, एक आदमी पूरी सरकार चला रहा है। इसके कारण मंत्री और विधायक भी आवाज उठाने लगे हैं। सरकार में रहते हुए भाजपा के मंत्री ही आरोप लगा रहे हैं। इससे साफ है कि प्रदेश में व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि इस बार का विधानसभा सत्र विपक्ष के नेता के साथ होगा। कांग्रेस कोर कमेटी ने नाम फाइनल कर रखा है। इसकी 8 फरवरी के बाद घोषणा की जाएगी। कांग्रेस को एक अच्छा विपक्ष का नेता मिलेगा। दिल्ली चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान दिल्ली में शीला दीक्षित ने विकास कराया। इसके बाद से दिल्ली में कोई विकास नहीं हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed