फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP national spokesperson Rohan Gupta said, atmosphere of anarchy in West Bengal

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता बोले: पश्चिमी बंगाल में अराजकता का माहौल, ईडी गठबंधन ने साधी चुप्पी

Fri, 16 Aug 2024 03:59 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 16 Aug 2024 03:59 PM IST
सार

मणिपुर के सवाल पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि सरकार का पहला काम दोनों पक्षों के बीच शांति स्थापित करना था। जबकि पश्चिमी बंगाल सरकार ने कड़ी कार्रवाई नहीं की। 

विज्ञापन
BJP national spokesperson Rohan Gupta said, atmosphere of anarchy in West Bengal
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहन गुप्ता का कहना है कि पश्चिमी बंगाल में अराजकता का माहौल है। इसके बावजूद ईडी गठबंधन चुप है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जवाब दें, क्या अब लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन नहीं हो रहा। गुप्ता शुक्रवार को रोहतक में मानसरोवर पार्क के नजदीक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


गुप्ता ने कहा कि पश्चिमी बंगाल में एक महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद परिजनों को यह पता नहीं लगने दिय गया कि उनकी बेटी के साथ क्या हुआ। भाजपा पर आरोप लगाकर कांग्रेस सवाल खड़े करती है, लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी व ईडी गठबंधन के नेता चुप हैं। उन्होंने कहा कि एक तरह से विपक्ष दोहरे मूल्यों की राजनीति कर रहा है।
विज्ञापन




कर्नाटक में भी एक युवती के साथ वारदात हुई, लेकिन किसी कांग्रेस नेता ने सवाल नहीं उठाया। मणिपुर के सवाल पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि सरकार का पहला काम दोनों पक्षों के बीच शांति स्थापित करना था। जबकि पश्चिमी बंगाल सरकार ने कड़ी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस व ईडी गठबंधन के नेताओं से सवाल करना चाहते हैं कि क्या पश्चिमी बंगाल की बेटी, देश की बेटी नहीं है क्या। इसका जवाब देश की जनता मांग रही है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सैनी, सह प्रवक्ता शमशेर खरक व जिला प्रवक्ता सन्नी कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed