फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP Mahila Morcha burnt the effigy of Rahul Gandhi

Rohtak News: भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Tue, 02 Sep 2025 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 02 Sep 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
BJP Mahila Morcha burnt the effigy of Rahul Gandhi
रोहतक में सोमवार को आंबेडकर चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता।
रोहतक। प्रधानमंत्री की माता को लेकर बिहार में कथित टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से सोमवार को आंबेडकर चौक पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने कहा कि राहुल गांधी में विदेशी खून है इसलिए संस्कारों की कमी है। अगर संस्कार होते तो इस मामले को लेकर माफी मांग लेते।
विज्ञापन

भाजपा की तरफ से सोमवार को प्रदेशभर में जिलास्तर पर राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। रोहतक में दोपहर करीब 12 बजे भाजपा की महिला प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी के नेतृत्व में कांग्रेस भवन के सामने आंबेडकर चौक पर एकत्रित होकर राहुल गांधी का पुतला फूंका।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी का जवाब राहुल गांधी को बिहार चुनाव में मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश सचिव रेणु डाबला, महिला आयोग की पूर्व प्रदेश प्रतिभा सुमन व अन्य महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।
सड़क से गुजर रहा बुजुर्ग भड़का, सरकार की नीतियों पर उठाया सवाल

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान वहां से बोहर निवासी बुजुर्ग चंद्र सिंह बैरागी गुजर रहे थे। मीडिया के सामने बोले कि भाजपा कार्यकर्ताओं और सरकार को भी समझाना चाहिए। उन्होंने सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए। इसका भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और कांग्रेस की हुड्डा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed